10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व रक्तदाता दिवस विशेष: जरूरतमंदों को अब ऑनलाइन मिल सकेगा ‘खून’, ऐसे ढूंढ़ सकेंगे रक्तदाता को

उदयपुर . जल्द ही ऐसा दिन आएगा, जब खून की कमी से किसी की मौत नहीं होगी।
2 min read
Google source verification
World Blood Donor Day: online search for blood donor udaipur

विश्व रक्तदाता दिवस विशेष: जरूरतमंदों को अब ऑनलाइन मिल सकेगा ‘खून’, ऐसे ढूंढ़ सकेंगे रक्तदाता को

उदयपुर . जल्द ही ऐसा दिन आएगा, जब खून की कमी से किसी की मौत नहीं होगी। केरल में स्थापित इंडियन ब्लड बैंक सोसायटी जल्द ही पूरे देश में ऑनलाइन खून उपलब्ध करवाने की शुरुआत करेगी। वर्ष 2004 से सोसायटी केरल में सेवाएं दे रही है और धीरे-धीरे पूरे देश में यह शाखाओं के माध्यम से अपनी नि:शुल्क सेवाओं का विस्तार कर रही है। इंडियन ब्लड बैंक नामक वेबसाइट पर लॉग इन करने पर पूरी जानकारी मिल सकेगी। देश के किसी भी हिस्से में खून की जरूरत होने पर मरीज का परिजन वेबसाइट से जान सकेंगे कि उनके समीपस्थ कौन सा रक्तदाता है, जो इच्छित ब्लड ग्रुप का है।

ऐसे हुई शुरुआत
सोसायटी एक रक्तदाता संगठन है, जिसे लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ मोहनलाल ने गठित किया है। 2004 के दौरान एक्ट ऑफ ह्यूमनिटी एसाहाक एस्सार मंगलम और युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं के समूह ने यह गैर लाभकारी संगठन शुरू किया। इंडियन ब्लड बैंक का उद्देश्य जनता के बीच रक्तदान के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

ऐसे होगी तलाश
वेबसाइट को खोलने पर उस पर एक बॉक्स है, जिसे फाइण्ड अ डोनर नाम दिया गया है। इसमें चार सर्च पाइन्ट दिए गए है, पहला ...सलेक्ट ब्लड ग्रुप, दूसरा... स्टेट, तीसरा... डिस्ट्रिक्ट और चौथा... सलेक्ट लोकेशन है। इसमें जिस राज्य, जिले के जिस हिस्से में खून की जरूरत होगी, वहां का रक्तदाता मिल जाएगा। सभी पाइन्ट की पूर्ति कर सर्च करने पर यदि उस ब्लड गु्रप का कोई दानदाता उपलब्ध है, तो तत्काल उसके सम्पर्क नम्बर उपलब्ध हो जाएंगे।

READ MORE: पहले से लव मेरिज कर चुके युवक ने की दूसरी युवती से शादी, बाद में धोखे में रखकर उसके साथ किया ऐसा कि नहीं थम रहे परिवार के आंसू


एमबी हॉस्पिटल में 60 से 70 यूनिट की रोजाना खपत होती है। ब्लड बैंक में करीब 500 यूनिट संग्रहित रहता है। जरूरत होने पर शिविरों के माध्यम से एकत्र करते हैं। विश्व रक्तदाता दिवस पर समारोह आयोजित कर रक्तदाताओं का सम्मान करेंगे। इंडियन ब्लड बैंक सोसायटी की यह शुरुआत आम लोगों की जान बचाने के लिए सबसे खास होगी।
डॉ विनय जोशी, अधीक्षक, महाराणा भूपाल हॉस्पिटल उदयपुर


हम भूपाल हॉस्पिटल में करीब 25 लोगों का गुरुवार को सम्मान कर रहे हैं। 25 एजेंसी हमारे साथ जुड़ी हुई है, जो वर्ष में दो-दो बार रक्तदान शिविर आयोजित करते हैं।
डॉ संजय प्रकाश, प्रभारी ब्लड बैंक