10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Tourism Day Special : घणो रूपाळो आपणो उदैपर.. तस्‍वीरों में देखें व‍िश्‍व के तीसरे खूबसूरत शहर की खूबसूरती..

www.patrika.com/rajasthan-news  

3 min read
Google source verification
world tourism day

अतुल्य धरा मेवाड़ उदयपुर को प्रकृति ने अतुल्य सौगातें दी है, जिनकी बदौलत यह देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है। विश्व पर्यटक दिवस के मौके पर उदयपुर के विहंगम नजारे को कैमरे में कैद किया हमारे फोटो जर्नलिस्ट प्रमोद सोनी ने, जिसमें शहर की पिछोला, रंगसागर, स्वरूपसागर एवं फतहसागर झीलें एक फ्रेम में आई है, वहीं इसके किनारे स्थित आबादी क्षेत्र एवं पाश्र्व में सुरम्य पहाडि़यां नजर आ रही है। प्रमोद सोनी, ड्रोन सहयोग: सौरभ जैन

world tourism day

अतुल्य धरा मेवाड़ उदयपुर को प्रकृति ने अतुल्य सौगातें दी है, जिनकी बदौलत यह देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है। विश्व पर्यटक दिवस के मौके पर उदयपुर के विहंगम नजारे को कैमरे में कैद किया हमारे फोटो जर्नलिस्ट प्रमोद सोनी ने, जिसमें शहर की पिछोला, रंगसागर, स्वरूपसागर एवं फतहसागर झीलें एक फ्रेम में आई है, वहीं इसके किनारे स्थित आबादी क्षेत्र एवं पाश्र्व में सुरम्य पहाडि़यां नजर आ रही है।

world tourism day

लेकसिटी का नया ट्यूरिज्म डेस्टिनेशन उदयपुर के दक्षिण छोर पर स्थित गोवद्र्धनसागर की पाल जीर्णोद्धार, जहाजनुमा पन्नाधाय दीर्घा, रिंग रोड, उद्यान सहित विभिन्न नए आकर्षणों से सैलानियों एवं शहरवासियों के लिए पर्यटन का नया डेस्टिनेशन बन गया है। ड्रोन कैमरे की मदद से लिया गया गोवद्र्धन सागर का मनोहारी विहंगम नजारा। प्रमोद सोनी, ड्रोन सहयोग: गजेन्द्र कुमावत

world tourism day

शहर में चीरवा स्थित फूलों की घाटी एक नया डेस्टिनेशन बना है जहां जिप लाइन का आकर्षण पर्यटकों को खींच ले आता है।

world tourism day

लेकसिटी का नया ट्यूरिज्म डेस्टिनेशन उदयपुर के दक्षिण छोर पर स्थित गोवद्र्धनसागर की पाल जीर्णोद्धार, जहाजनुमा पन्नाधाय दीर्घा, रिंग रोड, उद्यान सहित विभिन्न नए आकर्षणों से सैलानियों एवं शहरवासियों के लिए पर्यटन का नया डेस्टिनेशन बन गया है। ड्रोन कैमरे की मदद से लिया गया गोवद्र्धन सागर का मनोहारी विहंगम नजारा। प्रमोद सोनी, ड्रोन सहयोग: गजेन्द्र कुमावत

world tourism day

प्रसिद्घ जगदीश मंदीर

world tourism day

लेकसिटी की यादें कैमरे में कैद - उदयपुर में पिछले दिनों बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो उठा है। सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने देशी-विदेशी पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। उदयपुर की सहेलियों की बाड़ी के नैसर्गिक सौंदर्य को कैमरे में कैद करते विदेशी पर्यटक। प्रमोद सोनी

world tourism day

बादलों में खो गई राह- उदयपुर-झाड़ोल मार्ग पर पिपलिया के पास हरियाली से घिरी पहाडि़यों पर छाए बादलों की ओट में गुम हुई सड़क। प्रमोद सोनी

world tourism day

उदयपुर में बड़ी मार्ग पर टाइगर हिल स्थित राष्ट्रीय तीर्थ प्रताप गौरव केंद्र में निर्माणाधीन भक्तिधाम। इस केंद्र में भारत के शहीदों, गौरवशाली इतिहास की घटनाओं के साथ ही नौ मंदिर भी बनाए गए हैं जिसमें गणेश, राम दरबार, चामुण्डा माता, केसरियाजी, सांवरियाजी, एकलिंगजी, चारभुजाजी, द्वारकाधीश व श्रीनाथजी का मंदिर शामिल है। यह परिसर 25 बीघा में फैला हुआ है। प्रमोद सोनी


बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़