6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनएसएस ओरिएंटेशन में विद्यार्थियों ने लिया समाज व राष्ट्र सेवा का संकल्प

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 06, 2026

Rajasthan

राजसमंद. सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित करना रहा। प्राचार्य प्रो. सुमन बडोला ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को अनुशासित बनाने तथा उनमें समाज के प्रति दायित्व और सेवा भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विभा शर्मा एवं विजेंद्र कुमार शर्मा ने एनएसएस के ध्येय वाक्य ‘स्वयं से पहले आप’ का महत्व समझाया। उन्होंने एनएसएस के ‘ए’, ‘बी’ एवं ‘सी’ प्रमाण-पत्रों से उच्च शिक्षा और विश्वविद्यालय प्रवेश में मिलने वाले वेटेज, पुलिस, रक्षा बलों तथा राज्य एवं केंद्रीय सरकारी सेवाओं की चयन प्रक्रिया में मिलने वाली प्राथमिकता की जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों ने एनएसएस गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा समाज और राष्ट्र सेवा का सामूहिक संकल्प लिया।