
चेन झपटते ही चोर पर टूट पड़ी 55 साल की महिला, फिर जानें क्या हुआ
मध्य प्रदेश के उज्जैन में सुबुह-सुबह एक चोर को 55 वर्षीय महिला के गले से चेन स्नेचिंग करना भारी पड़ गया। बता दें कि, शहर के अंतर्गत आने वाले छोटा सराफा में स्थित सतीगेट से नमक मंडी स्थित जैन मंदिर जा रही महिला के पीछे से आए बदमाश ने उनके गले से चेन खींचने की कोशिश तो महिला ने बदमाश को एक हाथ से पकड़ा और दूसरे हाथ के मुक्के से ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरु कर दिए। इससे घबराकर बदमाश चेन छोड़कर मौके भाग निकला। वारदात के बाद भी महिला ने बदमाश का पीछा किया, लेकिन वो महिला के हत्थे नहीं चढ़ा।
सूचना दिए जाने के करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची खाराकुआं पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी तलाशे, लेकिन वो अबतक चोर की पुष्टि नहीं कर सके। मामले को लेकर खाराकुआं थाना प्रभारी का कहना है कि, लखेरवाड़ी में बड़े व्यापारी हैं पर किसी ने भी सीसीटीवी नहीं लगा रखे हैं। ऐसे में बदमाश की खोज करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
यहां घटी घटना
सतीगेट के पास रामेश्वर मंदिर गली में रहने वाली 55 वर्षीय निर्मला ठाकुरिया अपने पति महेंद्र कुमार के साथ सुबह करीब 6.45 बजे घर से निकलकर नमकमंडी स्थित बड़ा उपाश्रय जैन मंदिर में दर्शन करने जा रही थी। इसी बीच नमकमंडी के पास बलवट भैरव तिराहे पर बदमाश ने महिला के गले पर झपट्टा मारते हुए चेन खींच ली। लेकिन, महिला ने अचानक हुई इस घटना से घबराने के बजाय तुरंत ही बदमाश का एक हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचा, जिससे वो गिर पड़ा। इसके बाद महिला ने शोर मचाते हुए चोर को पीटना शुरु कर दिया। महिला की पिटाई से घबराया बदमाश चेन छोड़कर मौके से भाग निकला। इसके बाद महिला ने खाराकुआं पुलिस को सूचना दी।
शोर मचाया, फिर भी किसी ने नहीं पकड़ा
निर्मला ने पुलिस को बताया कि, बदमाश छोटा सराफा मंदिर की ओर भागा था। उन्होंने शोर भी मचाया लेकिन किसी ने भी उसे पकड़ने की कोशिश नहीं की, जबकि इलाके से दर्जनों लोग गुजर रहे थे।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
मामले को लेकर सीएसपी ओपी मिश्रा का कहना है कि, पिछले कई समय से व्यापारियों को सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी लगवाने के निर्देश हैं। गलियों में अकसर व्यापारियों ने सीसीटीवी नहीं लगवा रखे। कई बार बैठक कर बता चुके हैं। अगर इसके बाद भी व्यापारियों ने सीसीटीवी नहीं लगवाए तो बड़ी लापरवाही है, जबकि व्यापारियों को प्रतिष्ठानों के बाहर और अंदर नाइट विजन सीसीटीवी लगवाना जरूरी है।
व्यापारी बोले- सीसीटीवी न होना बड़ी लापरवाही
खाराकुआं टीआई राजवीर गुर्जर ने बताया कि, सूचना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग बदमाश की खोजबीन की परंतु उसका कहीं पता नहीं चला। जानकारी लगी है बदमाश 16 -17 साल का नाबालिग हैं। संभवत: बदमाश नशे का आदी होगा तभी उसने इस तरह का दुस्साहस किया। बदमाश की पहचान के लिए उसके भागने वाले रास्ते और आने वाले रास्ते लखेरवाड़ी, छोटा सराफा और आसपास के सीसीटीवी खंगाले, लेकिन शाम तक गली में व्यापारियों के यहां सीसीटीवी तक नहीं मिल सके।
Published on:
28 Jun 2023 09:29 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
