2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन का अस्पताल बन गया जिस्मफरोशी का अड्डा, चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा…

Ujjain News: दो महिलाओं सहित ६ लोग हिरासत में, अस्पताल की ऊपरी मंजिलों में चलता था गंदा खेल, कई दिनों से मिल रही शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

2 min read
Google source verification
A dirty game of gismfaroshi is revealed at Charak Hospital

Ujjain News: दो महिलाओं सहित ६ लोग हिरासत में, अस्पताल की ऊपरी मंजिलों में चलता था गंदा खेल, कई दिनों से मिल रही शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

उज्जैन। करीब सौ करोड़ की लागत वाले शासकीय चरक अस्पताल में जिस्मफरोशी का गंदा खेल उजागर हुआ है। अस्पताल की ऊपरी मंजिलों पर कतिपय लोगों की साठगांठ से यहां वेश्याएं मुहैया कराई जाती थी। इस धंधे में धकेली गई एक नाबालिग के गर्भवती होने व यहां इस तरह की अनैतिक गतिविधियां चलने की शिकायत पर पुलिस ने घेराबंदी की, जिसमें दो महिलाओं सहित कुल छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने डाला मामले पर पर्दा
फिलहाल पुलिस मामले से पर्दा नहीं उठा रही। लेकिन ये साफ है कि चरक अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर जिस्मफरोशी का खेल कई महीनों से चल रहा था। दिनभर सैकड़ों मरीज-परिजनों की आवाजाही होने से किसी को सीधे शक भी नहीं होता था।

चरक अस्पताल की ऊपरी मंजिल खाली
सिंहस्थ में बने छह मंजिला चरक अस्पताल की ऊपरी मंजिल खाली है, साथ ही यहां कई एेसे सुनसान स्थान भी हैं। इन्हीं स्थानों का फायदा उठाते हुए कुछ दलालों ने इसे अनैतिक काम कराने का अड्डा बना लिया। यहां वेश्याओं को बुलाया जाता था और ग्राहकों को बुलाकर सौदा तय किया जाता था।

वाहन स्टैंड संचालक की संलिप्तता
मामले में अस्पताल के वाहन स्टैंड के कर्मचारी की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस ने इनमें से भी दो को हिरासत में लिया है। जो नाबालिग गर्भवती हुई है वह नागझिरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। इधर एएसपी प्रमोद सोनकर का कहना है कि इस तरह की शिकायतें मिली हैं, मामले का पता लगा रहे हैं। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।

चौथी से छठी मंजिल खाली
चरक अस्पताल में तीसरी मंजिल तक स्वास्थ्य सेवाएं संचालित होती हैं, जबकि भवन में छह मंजिल हंै। चौथी से छठी मंजिल खाली है। इनमें जाने के रास्ते पर यूं तो ताले लगे हैं, लेकिन किसी तरह से इसे भेदकर दलालों ने अपनी जगह बना ली। इसी रास्ते से युवतियों को भी ऊपर भेजा जाता था और फिर इसी जगह अनैतिक काम कराया जाता था।

सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस
चरक अस्पताल में चल रहे इस अनैतिक खेल को पूरी तरह उजागर करने व इसमें शामिल लोगों को बेनकाब करने के लिए पुलिस अब अस्पताल के मुख्य द्वार व परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालेगी। इसमें जो संदिग्ध चेहरे पकड़ में आएंगे उनसें भी पूछताछ होगी। पुलिस के आला अधिकारियों ने भी मामले की बारीकी से विवेचना करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में चार थानों की टीम सक्रिय हुई है और अपने स्तर से जानकारी जुटा रही है।

Story Loader