24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम-जानकी विवाह…महाकाल के 1 लाख 11 हजार 111 लड्डुओं से होगा नेपाल में अतिथियों का मुंह मीठा

Ujjain Mahakal Prasad : अयोध्या के बाद अब नेपाल जनकपुर में 25 नवंबर को राम-जानकी विवाह समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों का महाकाल के लड्डुओं से होगा मुंह मीठा, रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 5 लाख से अधिक लड्डू भेजने का बन चुका है रेकॉर्ड...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 21 Nov 2024, 12:17 PM IST

Ujjain Mahakal Prasad

Ujjain Mahakal Prasad : अयोध्या(Ayodhya Ram Mandir) के बाद अब नेपाल जनकपुर में भगवान महाकाल के लड्डुओं का प्रसाद बंटेगा। नेपाल में 25 नवंबर को होने जा रहे राम-जानकी विवाह समारोह में महाकाल मंदिर समिति की ओर से यह प्रसाद भेजा जाएगा। सिर्फ पांच दिनों में 1 लाख 11 हजार 111 लडडू(Ujjain Mahakal Prasad) बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी शुरुआत संभवत: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। बता दें, इससे पहले अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए महाकाल मंदिर समिति द्वारा 5 लाख से अधिक लड्डू भेजे जाने का रेकॉर्ड बन चुका है।

ये भी पढें- महाकाल लोक आने वालो को नए साल में मिलेगा तोहफा, जानिए क्या है खास

प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि भगवान राम-जानकी विवाह का आयोजन 25 नवंबर को नेपाल में होने जा रहा है। इसके लिए महाकाल मंदिर समिति की ओर से 1 लाख 11 हजार 111 लड्डुओं का प्रसाद(Ujjain Mahakal Prasad) भेजा जाएगा। तिलक समारोह संपन्न होने के बाद 25 को भगवान श्रीराम की बरात जाएगी, इस अवसर पर महाकाल मंदिर समिति की ओर से नेपाल में 1 लाख 11 हजार 111 लड्डू बांटे जाएंगे। इस तरह महाकाल मंदिर सीधे नेपाल से जुड़ेगा।

तैयारी पूरी, सीएम आकर कर सकते हैं शुभारंभ

प्रशासक धाकड़ ने बताया लड्डुओं के बनाने का कार्य शुरू हो गया है। गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन अवसर पर शहर आ रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महाकाल मंदिर की चिंतामण जवासिया स्थित लड्डू प्रसाद(Ujjain Mahakal Prasad) यूनिट आकर इस कार्य का विधिवत शुभारंभ कर सकते हैं, हालांकि अभी तक उनके आने की पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।

ये भी पढें-नंदी हॉल में लगा रहता है खास लोगों का जमावड़ा…आम लोगों को बाबा की झलक तक नहीं मिलती

5 दिन में तैयार हो जाएंगे लड्डू

लड्डू प्रसाद(Ujjain Mahakal Prasad) यूनिट के प्रभारी पीयूष त्रिपाठी के अनुसार प्रसाद बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। इसके लिए कुछ 10-12 अतिरिक्त लेबर बढ़ाई जा सकती है। पांच दिनों में प्रसाद बनकर तैयार हो जाएगा। यहां से सबसे पहले अयोध्या भेजे जाएंगे, वहां से नेपाल भेजने का कार्य अयोध्या मंदिर ट्रस्ट करेगा।