
ब्रजराजखेड़ी के तालाब के केमिकलयुक्त पानी से पशु, पक्षी और ग्रामीण बीमार
उज्जैन. ग्राम ब्रजराजखेडी के तालाब में टेंचिंग ग्राउंड गोंदिया का केमिकल पानी मिल रहा है। इससे पशु, पक्षी के साथ ग्रामीण जन भी बीमार हो रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भरत पोरवाल मौके पर पहुंचे तथा क्षेत्रवासियों से समस्या जानी। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को मामले से अवगत कराते हुए पत्र सौंपकर तालाब में टेंचिंग ग्राउंड के केमिकलयुक्त पानी को तत्काल बन्द कराने व टेंचिंग ग्राउण्ड के व्यवस्थापकों पर कार्रवाई की मांग की है।
जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष भरत पोरवाल ने बताया कि ग्राम ब्रजराजखेडी मे तालाब मे टेंचिंग ग्राउण्ड का केमिकलयुक्त पानी मिल रहा है। इससे पशु-पक्षी ग्रामीण जन सभी बीमार हो रहे है। इस संबंध में कलेक्टर से मांग की है कि एक कमेटी बना कर उसकी जांच करा कर संबंधित ट्रेंचिंग ग्राउण्ड के व्यवस्थापकों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही ग्रामीण जनों को केमिकल युक्त पानी से मुक्ति दिलाई जाए। इस मौके पर राजेश आंजना, किशोरी लाल पांचाल, लक्ष्मीनारायण शर्मा, वीरेंद्र आंजना, पवन पटेल, भेरूसिंह ठाकुर, जीतू पटेल, ओम पटेल, विक्रमसिंह पटेल, मनहोर पटेल, संजय पटेल, दिलीप पटेल, लखन पटेल, अजय पटेल, हिम्मत पटेल, निरंजन पांचाल, मुकेश पांचाल, राजेश शर्मा, कमल प्रजापत, श्यामदास बैरागी आदि मौजूद रहे।
Published on:
18 Aug 2023 04:56 pm

बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
