3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैरवा दिवस – भक्ति और शक्ति के साथ सामाजिक संदेश 

 समरसता और स्वच्छता का संदेश देते निकले समाजजन, बैरवा दिवस पर निकली वाहन रैली  

2 min read
Google source verification

image

Nagda Desk

Dec 31, 2016

Bairwa Day - Devotion and power with social messag

Bairwa Day - Devotion and power with social message

उज्जैन. संत बालीनाथ महाराज की जयंती एवं बैरवा दिवस पर शनिवार को वाहन रैली एवं सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। वाहन रैली संत बालीनाथ मंदिर बागपुरा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए किशनपुरा पर समाप्त हुई। वाहन रैली के बाद सामाजिक सम्मेलन का आयोजन हुआ।


समरसता और स्वच्छता का संदेश
बैरवा दिवस पर बागपुरा से निकली वाहन रैली में लगभग चार हजार वाहनों पर 10 हजार से ज्यादा समाजजन समरसता और स्वच्छता का संदेश देते हुए निकलें। बागपुरा से प्रारंभ रैली सिंधी कॉलोनी चौराहा, हरिफाटक ब्रिज, बेगमबाग, महाकाल घाटी,गोपाल मंदिर, कंठाल, नईसड़क, मालीपुरा, देवासगेट, चामुंडामाता, टॉवर चौक होते हुए तीनबत्ती चौराहा पहुंची, यहां संत बालीनाथ का पूजन किया गया। इसके बाद रैली टॉवर चौक, शहीद पार्क होते हुए पुन: किशनपुरा पहुंची जहां रैली का समापन हुआ। हाथों में ध्वज लेकर निकलें समाजजनों का जगह-जगह स्वागत किया गया और पुष्पवर्षा की गई।


सामाजिक सम्मेलन का आयोजन
रैली के बाद सामाजिक सम्मेलन और संतों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अतिथि अभा बैरवा महासभा अध्यक्ष हरिनारायण बैरवा, राष्ट्रीय महामंत्री रतनलाल बैरवा,युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण बैरवा थे। कार्यक्रम में महापौर मीना जोनवाल,राजकुमार खलिफा सुरेन्द्र मेहर,मदनलाल ललावत, दीपक मेहरा, दिनेश जाटवा, जितेन्द्र तिलकर,सुरेन्द्र मरमट,हेमंत गोमे,बद्रीलाल मरमट, राजेश जारवाल आदि मौजूद थे।

प्रभातफेरी भी निकली
अखिल भारतीय बैरवा महासभा नगर शाखा के तत्वावधान में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष मोहनलाल गेहलोद ने बताया प्रभातफेरी बागपुरा स्थित श्रीसंत बालीनाथ मंदिर प्रांगण से विभिन्न मोहल्लों से होते हुए मंदिर पंहुची। इसके बाद कर पूजा अर्चना कर प्रसादी वितरण की गई।


संत बालीनाथ का पूजन
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा बालीनाथ जयंती पर तीन बत्ती चौराहा स्थित संत बालीनाथजी की प्रतिमा पर पूजन अर्चन किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ.मोहन यादव, महापौर मीना जोनवाल, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण खोईवाल मोर्चे के पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader