4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘देश बेच दिया, प्रधानमंत्री पर जबरदस्त दबाव’: राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा हमला

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के हितों से समझौता किया है। गांधी ने लोकसभा से बाहर निकलने के बाद संसद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने इस व्यापार […]

2 min read
Google source verification
rahul gandhi

rahul gandhi (फोटो- कांग्रेस सोशल मीडिया)

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के हितों से समझौता किया है। गांधी ने लोकसभा से बाहर निकलने के बाद संसद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने इस व्यापार समझौते में आपकी मेहनत बेच दी है क्योंकि वे समझौतावादी हैं। उन्होंने देश को बचे दिया है। लोकसभा में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए सदस्यों ने उनके भाषण में बाधा डाली, जिसके कारण सदन स्थगित करना पड़ा।

यह बयान ऐसे समय आया जब संसद में पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवाने की किताब को लेकर हंगामा हुआ और विपक्ष ने वॉकआउट किया। राहुल ने कहा कि मोदी दबाव में हैं और उनकी छवि टूट रही है।

'सिर्फ आप नहीं, देश बेच दिया'

राहुल गांधी संसद के बाहर मीडिया से बात करते कहा कि पीएम मोदी डरे हुए हैं। चार महीने से रुका हुआ व्यापार समझौता कल रात प्रधानमंत्री ने साइन कर दिया। उन पर बहुत दबाव है। उनकी बनाई हुई इमेज टूट सकती है। राहुल ने जोर देकर कहा कि मुख्य मुद्दा यह है कि हमारा प्रधानमंत्री समझौता किया हुआ है और देश को इस पर सोचना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, इस व्यापार समझौते में आपकी मेहनत, आपका पसीना और खून नरेंद्र मोदी ने बेच दिया। वह समझौते में हैं इसलिए बेच रहे हैं। सिर्फ आप नहीं, देश बेच दिया।

राहुल ने गिनाई वजह

राहुल ने दबाव के दो बिंदु गिनाए: एक, अदाणी पर अमेरिका में केस है, जो असल में मोदी पर है क्योंकि यह भाजपा की फाइनेंशियल स्ट्रक्चर है। दूसरा, एपस्टीन फाइल्स में और चीजें हैं जो अमेरिका ने अभी जारी नहीं कीं। उन्होंने कहा कि मोदी डरे हैं क्योंकि जिन्होंने उनकी इमेज बनाई, वही अब तोड़ रहे हैं।

यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 2 फरवरी 2026 को घोषित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के संदर्भ में आया, जिसमें अमेरिकी सामानों पर जीरो टैरिफ और भारत द्वारा 500 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पाद खरीदने की प्रतिबद्धता शामिल है। समझौते को भाजपा सरकार ने सकारात्मक बताया, लेकिन विपक्ष ने इसे राष्ट्रीय हितों से समझौता करार दिया।

सरकार की चीन नीति पर उठाए सवाल

इससे पहले लोकसभा में राहुल ने नरवाने की अप्रकाशित किताब का हवाला देकर सरकार की चीन नीति पर सवाल उठाने की कोशिश की, लेकिन स्पीकर के नियमों का हवाला देकर उन्हें रोका गया। कांग्रेस सांसदों ने विरोध जताया, जिसके बाद सदन स्थगित हो गया। विपक्ष ने राज्यसभा से भी वॉकआउट किया। राहुल ने कहा कि इतिहास में पहली बार एलओपी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने नहीं दिया गया।

Story Loader