ग्रहों की चाल के मद्देनजर सिंहस्थ से पहले 11 फरवरी से 15 अप्रैल तक प्राकृतिक आपदा की आशंका जताई जा रही है। सिंहस्थ के ग्रह योग में शनि एवं मंगल दोनों की वक्रीय गति सूर्य के साथ षडाष्टक योग बना रही है। 8 जनवरी से गुरु वक्री (उल्टा) चल रहा है। 29 जनवरी से गुरु राहू का सिंह राशि में प्रवेश कर चंडाल योग बना रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार यह समय प्रकृति के नियम विरुद्ध घटनाओं का सृजन करने का संकेत है। इस दौर में मानव समाज के लिए अपूरणीय क्षति, विपदा जैसे अनावृष्टि, भूकंप, ओलावृष्टि की आशंका है।