
सागर. भाबीजी घर पर हैं के हप्पू सिंह के नाम से प्रसिद्ध हुए कलाकार योगेश त्रिपाठी मध्यप्रदेश के सागर जिले में न्यू इयर मानने आए, इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके घर परिवार में अधिकतर लोग टीचर हैं, ऐसे में उन्होंने अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और वे इस छोटे से किरदार से फेमस हो गए।
'तुम तो बहुत बड़ी चिरांद हो यार, अरे दादा और लाओ कछु न्योछावर कर देयो' के डायलॉग से घर-घर में फेमस हुए योगेश त्रिपाठी (हप्पू सिंह) शनिवार को सागर पहुंचे। यहां पहुंचकर भी उन्होंने इन डायलॉग से लोगों को खूब हंसाया...। वे मकरोनिया स्थित वैदिक वाटिका होटल में न्यू ईयर पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने पत्रिका से खास बातचीत में बताया कि 'भाबीजी घर पर हैं' में दरोगा हप्पू सिंह और हप्पू की उलटन-पलटन में मुझे जनता का प्यार मिल रहा है। यहां फेमस होने के पीछे मेरा वर्षों का स्ट्रगल है।
सवाल- हप्पू के किरदार को हर घर में लोग पसंद कर रहे हैं। ये सफलता आपको कैसे मिली?
जवाब- योगेश ने बताया कि चार साल तक लखनऊ में थिएटर करने के बाद 2005 में मैं मुंबई गया था। मुंबई में मेरा कोई गॉडफादर नहीं था, लेकिन मुझे अपने आप पर बहुत विश्वास था। मुझे पहला क्लोरोमिंट का ऐड 2007 में मिला। उन्होंने बताया कि पहले एफआइआर सीरियल में काम किया और उसके बाद भाबी जी घर में हप्पू का किरदार निभाया। हप्पू का किरदार कुछ मिनिट का ही था, लेकिन दर्शकों के प्यार की वजह से लगातार शो चल रहा है। उन्होंने बताया कि यह पहली बार हुआ है कि किसी किरदार पूरा दूसरा नया शो बन गया है।
सवाल- आपके घर पर कैसा माहौल था और आप इस क्षेत्र में कैसे आए ?
जवाब- योगेश ने बताया कि उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले में मैं राठ का रहने वाला हूं। परिवार में सभी टीचिंग के प्रोफेशन में हैं। मैने भी बीएससी मैथमेटिक्स से किया है। परिवार में पढ़ाई के माहौल के बाद भी मुझे हमेशा से एक्टिंग पसंद थी, इसलिए उन्होंने घर की मर्जी के खिलाफ जाकर इस फील्ड को चुना। उन्होंने बताया कि उनका ननिहाल झांसी का है और यहां मां के साथ फिल्म देखने जाता था। बचपन में ही मैने एक्टिंग का मन बना लिया। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद लखनउ पहुंचा और यहां थिएटर में काम करना शुरू किया था।
यह भी पढ़ेः तस्वीरों में देखें - न्यू इयर 2023 का जश्न और नए साल की सुबह
योगेश ने बताया कि चार साल तक लखनऊ में थिएटर करने के बाद 2005 में मैं मुंबई गया था। मुंबई में मेरा कोई गॉडफादर नहीं था, लेकिन मुझे अपने आप पर बहुत विश्वास था। मुझे पहला क्लोरोमिंट का ऐड 2007 में मिला। उन्होंने बताया कि पहले एफआइआर सीरियल में काम किया और उसके बाद भाबी जी घर में हप्पू का किरदार निभाया। हप्पू का किरदार कुछ मिनिट का ही था, लेकिन दर्शकों के प्यार की वजह से लगातार शो चल रहा है। उन्होंने बताया कि यह पहली बार हुआ है कि किसी किरदार पूरा दूसरा नया शो बन गया है।
Updated on:
06 Jan 2023 02:30 pm
Published on:
01 Jan 2023 01:12 pm

बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
