4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्लैकमेल किया, तो प्रेमी ने कर दिया काम तमाम 

मामला महिला की हत्या का - ब्लैकमेल करने पर प्रेमी ने लगा दिया रिश्तेदारों की मदद से ठिकाने

2 min read
Google source verification

image

Nagda Desk

Dec 31, 2016

Blackmailed, Boyfriend was murdered

Blackmailed, Boyfriend was murdered

नागदा. गांव बनवाड़ा चंबल नदी से मिली महिला की लाश की घटना का खुलासा शुक्रवार को हो गया। प्रेम प्रसंग के चलते महिला से परेशान उसके प्रेमी व उसके रिश्तेदारों ने मिलकर महिला धापू बाई पति सरवनसिंह गुर्जर निवासी गांव सरवना की हत्या कर लाश नदी में फेक दी थी। पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार शाम पूरे घटनाक्रम का खुलासा मंडी पुलिस थाना परिसर में किया। पुलिस शनिवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगेगी।


मृतका कर रही थी ब्लैकमैल
मुख्य आरोपी शंभूसिंह ने पुलिस को बताया कि मृतका काफी समय से उसे ब्लैकमैल कर रही थी। महिला शंभूसिंह से कुछ जमीन अपने नाम करवाने के लिए दबाव डाल रही थी। इसी के चलते उसने अपने साले दुलेसिंह, भांजे दिनेश व मामा ससुर शिवजी के साथ मिलकर महिला को मिलने के लिए चंबल नदी किनारे बुलाया था। शंभूसिंह ने 10 दिसंबर को महिला को नदी के किनारे बुलवाया। जब महिला मिलने पहुंची तो चारो आरोपियों ने महिला को दबोचा लिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी बाद में पत्थर से बांधकर लाश नदी में फेंक दी थी। इधर महिला के पति ने 22 दिसंबर को खाचरौद थाने में महिला की गुमशुदर्गी दर्ज कराई।

टीम का गठन
महिला की लाश मिलने के बाद 27 दिसंबर की रात में ही एएसपी विनायक वर्मा व सीएसपी मानसिंह परमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में थाना प्रभारी अजय वर्मा, एसआई हेंमतसिंह जादौन, एसआई आशीष समेत अन्य लोगों को शामिल किया गया।


हाथ पर गुदे नाम से हो पाई पहचान
महिला को 10 दिसंबर को नदी में फेका गया था। किसी को शक नहीं हो इसलिए आरोपियों ने महिला के शरीर पर पत्थर बांध दिए ताकि शव पानी के अंदर की सड़ जाए। लगभग 17 दिन बार शव नदी के बाहर आ गया। लेकिन 17 दिन में शरीर इतना क्षत-विच्छत हो गया था कि उसे पहचानना मुश्कील हो रहा था। महिला की शिनाख्त उसके हाथ पर गुदे नाम से हो पाई।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader