3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video>>आसमां में कहीं खो गया उज्जैन की धरती का चमकता सितारा

शहर का एक युवा दिल में लाखों सपने लिए बालीवुड की जगमगाती दुनिया में अपने पंख फैला ही रहा था, कि तभी अचानक काल ने उसे अपने आगोश में ले लिया। 

2 min read
Google source verification

image

Lalit Saxena

Jul 01, 2017

Bollywood star Ankit (Aishwarya) Dwivedi passed aw

Bollywood star Ankit (Aishwarya) Dwivedi passed away at Mumbai's Oscar Hospital

उज्जैन. शहर का एक युवा दिल में लाखों सपने लिए बालीवुड की जगमगाती दुनिया में अपने पंख फैला ही रहा था, कि तभी अचानक काल ने उसे अपने आगोश में ले लिया। आसमां में जगमगाने से पहले ही उज्जैन की धरती का यह सितारा जाने कहां खो गया। बहुत ही कम समय में शहर का नाम रुपहले पर्दे पर रोशन करने वाला 26 वर्षीय अंकित (ऐश्वर्य) द्विवेदी का 28 जून को मुंबई के आस्कर अस्पताल में निधन हो गया। शुरुआती दौर में वे पत्रिका समाचार पत्र से भी जुड़े रहे।

यह बीमारी बनी मौत का कारण
लंबे समय से उन्हें डी-हाइड्रेशन और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। इसका इलाज भी चल रहा था। वे 27 जून को 9 बजे मुंबई के ऑस्कर अस्पताल में भर्ती हो गए। फिर अचानक तबीयत ज्यादा खराब हुई और दूसरे ही दिन 28 जून को सुबह 8.30 बजे वे दुनिया को अलविदा कह गए। बड़े भाई विश्वास द्विवेदी रात 9 बजे फ्लाइट से उनका पार्थिव शरीर इंदौर लाए। उज्जैन अलखनंदा कॉलोनी स्थित गृह निवास से शवयात्रा निकली, 29 जून को अंतिम संस्कार किया गया।

इकलौता भाई थे तीन बहनों के बीच
मां पवित्रा द्विवेदी व परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि वे तीन बहनों के बीच इकलौते ही भाई थे। कुछ समय पहले मुंबई बालीवुड में किस्मत आजमाने गए थे। बहुत कम समय में अपनी मेहनत-लगन से उन्होंने फिल्मों और एड फिल्मों में काम कर अपने शहर को गौरवान्वित किया था।




इन फिल्मों और एड में नजर आएंगे हमेशा
फिल्म भाग मिल्खा भाग, राजनीति, क्रेजी गर्ल जैसी अन्य फिल्मों में वे काम कर चुके हैं। इसके अलावा चैनल वी के लिए डी-4 (डांस शो), लावा मोबाइल, पेप्सोडेंट, सम्राट आटा जैसे कई बड़े विज्ञापनों में भी किया था। वर्तमान में वे यू-ट्यूब चैनल की एक वेब सीरिज के लिए 2 वर्ष के कांट्रेक्ट पर काम कर रहे थे। दो दिन पूर्व शूटिंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्हें मुंबई अस्पताल में भर्ती कराया गया।




Bollywood star Ankit (Aishwarya) Dwivedi passed aw


मां ने दी थी किडनी
के-11 प्रोडक्शन के फिल्म डायरेक्टर विजय कौशिक ने बताया कि कुछ समय पूर्व उनकी माताजी ने एक किडनी देकर उन्हें नया जीवन प्रदान किया था। अपने बेटे के यूं अचानक चले जाने से परिवार गमज़दा है और टूट चुका है। साथ ही बालीवुड तथा उज्जैन के परिजन, मित्र, साथी कलाकारों में भी शोक व्याप्त है।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader