30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी में तोरण मारने से पहले दुल्हन लापता, दूल्‍हा पुलिस से बोला-मेरी शादी कराओ

उज्जैन से इंदौर गई थी बारात। दोपहर सगाई की रस्म के बाद दुल्हन तैयार होने के लिए दोस्त के साथ ब्यूटी पॉर्लर पहुंची और गायब हो गई। दूल्हे ने एमजी रोड पुलिस थाने में डाला डेरा, बोला- किसी भी लड़की से शादी कराओ, बिना दुल्हन में बारात अपने शहर लेकर नहीं जा सकता।

2 min read
Google source verification
शादी में तोरण मारने से पहले दुल्हन लापता, दूल्‍हा पुलिस से बोला-मेरी शादी कराओ

शादी में तोरण मारने से पहले दुल्हन लापता, दूल्‍हा पुलिस से बोला-मेरी शादी कराओ

उज्जैन/इंदौर. सजधज कर घोड़ी पर सवार होकर दूल्‍हा तोरण मारने पहुंचा तो यह सुनकर ही आश्चर्यचकित रह गया कि उसकी दुल्हन गायब हो गई। उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उज्जैन से टेबल टेनिस कोच दूल्हा बारात लेकर बुधवार को इंदौर के एमजी रोड इलाके में पहुंचा। दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था। दोपहर सगाई की रस्म भी हुई। इसी बीच दुल्हन तैयार होने के लिए दोस्त के साथ ब्यूटी पॉर्लर पहुंची और गायब हो गई। इस सूचना से परिवार और बारातियों में हड़कंप मच गया। दोनों परिवारों में कहासुनी के बाद दूल्हे सहित पूरी बारात एमजी रोड थाने पर डेरा डाल दिया। दूल्हे के परिवारजन पुलिस से बोले, दुल्हन को ढूंढ़ कर लाइए। बारात बेरंग लौटी तो समाज में बदनामी होगी।
टीआई डीवीडी नागर के मुताबिक, दूल्हे वालों का कहना था यदि दुल्हन नहीं मिल पाए तो परिवार या समाज की दूसरी लड़की से शादी करवाइए। बारातियों की इस मांग पर पुलिस हक्का-बक्का रह गई। जिम्मेदार अफसर बोले, शादी कराना और लड़की को तैयार करना पुलिस का काम नहीं है। अन्नपूर्णा थाने में दुल्हन की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। रात तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
टीआई डीवीएस नगर के मुताबिक बारात उज्जैन से उषा फाटक छावनी आई थी। दूल्हा टेबल टेनिस का कोच है। दोपहर में सगाई की रस्म हुईं। वे आपस में बैठकर खाना खा रहे थे। दूल्हा-दुल्हन ने तय किया कि सगाई के बाद बारात आएगी और शादी की रस्म पूरी की जाएगी। इसी बीच दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ अन्नपूर्णा इलाके स्थित ब्यूटी पार्लर गई। देर तक दुल्हन नहीं लौटी तो हलचल तेज हो गई। सगाई की रस्म के बाद दुल्हन खुश थी इसलिए किसी को शक नहीं हुआ। दो घंटे बाद भी जब दुल्हन नहीं लौटी तो शक गहराने लगा। सख्ती करने पर दोस्तों-सहेलियों से पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी को लेकर भाग गई है। दुल्हन की मां अन्नपूर्णा थाने पहुंची और बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। उसने सिर्फ इतना बताया कि जिस लड़के के साथ वह भागा वह बेटे जैसा था। वह घर तो आता था लेकिन बेटी को बहन की तरह मानता था। सपने में भी नहीं सोचा था कि वह धोखा देगा।

Story Loader