3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन की इन चार कॉलोनियों में मिलेगा व्यापार का मौका…युवा रखे नजर

उज्जैन विकास प्राधिकरण त्रिवेणी विहार, बसंत विहार, शिप्रा विहार व देवास रोड पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना बनाई है।

2 min read
Google source verification
uda,shoping complex,holi city,

उज्जैन विकास प्राधिकरण त्रिवेणी विहार, बसंत विहार, शिप्रा विहार व देवास रोड पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना बनाई है।

उज्जैन । उज्जैन विकास प्राधिकरण अब अपनी ही कॉलोनियों के रहवासियों को व्यवसायिक क्षेत्र उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए त्रिवेणी, शिप्रा, महानंदा नगर, बसंत विहार कॉलोनियों में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना बनाई है। कॉम्प्लेक्स बनने से रहवासियों को अपने ही क्षेत्र में बाजार उपलब्ध होगा और उन्हें शहरी क्षेत्र में आने की लंबी दूरी तय नहीं करना पड़ेगी। प्राधिकरण के बजट में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है वहीं अब इन कॉम्प्लेक्स की डिजाइन को लेकर आर्किटेक्ट के टेंडर जारी किए जाएंगे। खास बात यह कि यह कॉम्प्लेक्स ग्रीन कॉन्सेप्ट पर बनाया जाएगा। बता दें कि यूडीए नानाखेड़ा बस स्टैंड के पास महाकाल वाणिज्य क्षेत्र में तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर रहा है। करीब ४५ दुकान और ग्रीन कॉन्सेप्ट पर बनने वाले कॉम्प्लेक्स के टेंडर अंतिम रूप देकर अब निर्माण की तैयारी है।

यहां बनेंगे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स


१. त्रिवेणी विहार योजना

यहां करीब ४ हेक्टेयर पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाए जाने की योजना है। इस पर करीब १ करोड़ रुपए खर्च होगा।
क्यों- प्राधिकरण की सबसे बड़ी कॉलोनी होकर करीब तीन हजार घर बनाए गए हैं। कॉम्प्लेक्स बनने से लोगों को नानाखेड़ा या फ्रीगंज नहीं आना पड़ेगा।

२. सेंट्रल स्कूल के पास
त्रिवेणी और शिप्रा विहार योजना से जुड़े देवास रोड पर सेंट्रल स्कूल के पास कॉम्प्लेक्स बनाए जाने की योजना है। एफ सेक्टर में बनने वाले यह कॉम्प्लेक्स पर भी १ करोड़ रुपए खर्च होंगे।

क्यों- यह क्षेत्र में शिप्रा व त्रिवेणी विहार योजना से एक साथ जुड़ा हुआ है। पास में आवासीय बस्ती व कॉलेज भी है।
३. पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास

देवास रोड पर महानंदानगर की ओर जाने वाले मार्ग पॉलीटेक्निक कॉलेज की बाउंड्रीवॉल के पास इसे बनाया जाएगा। यहां प्राधिकरण की खाली जमीन पड़ी हुई है। कॉम्प्लेक्स की प्लानिंग कर ली गई है।
क्यों- महानंदानगर, महाश्वेता नगर सहित आसपास की कॉलोनियों के रहवासियों को इसका फायदा मिलेगा। ऋषिनगर या फ्रीगंज नहीं आना पड़ेगा।

४. बसंत विहार योजना
इंदौर रोड पर बसंत विहार योजना में भी कॉम्प्लेक्स निर्माण की योजना प्रस्तावित है। यहां शॉप कम रेसीडेंस वाले कॉम्प्लेक्स बनाया जाना है। यूडीए में इसकी प्लानिंग भी कर ली गई है।

क्यों- प्राधिकरण की बसंत विहार कॉलोनी पूर्णत: विकसित कॉलोनी है। वर्तमान में इस कॉलोनी में कोई बड़ा व्यावसायिक क्षेत्र नहीं है। कॉम्प्लेक्स बनने से लोग क्षेत्र में खरीदारी कर सकेंगे।


इनका कहना

प्राधिकरण की कॉलोनी में मार्केट व व्यावसायिक गतिविधियां उपलब्ध करवाने के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे। बजट में इनकी स्वीकृति ले चुके हैं। कॉम्प्लेक्स की डिजाइन के लिए आर्किटेक्ट के टेंडर जारी किए जा रहे हैं।
- केसी पाटीदार, कार्यपालन यंत्री, यूडीए

Story Loader