4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगले महीने से आकार लेगा ग्रीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

अहमदाबाद की कंपनी ने १४ फीसदी ब्लो में टेंडर लिया, दो मंजिला कॉम्प्लेक्स में रहेगी ४५ दुकानें व ऑफिस चेंबर

less than 1 minute read
Google source verification
patrika

Green shopping complex will take shape from next month

उज्जैन. शहर में प्रदेश के पहले ग्रीन कॉन्सेप्ट पर आधारित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण अगले महीने से शुरू होगा। नानाखेड़ा बस स्टैंड के पास करीब ३ करोड़ से बनने वाले कॉम्प्लेक्स का टेंडर अहमदाबाद की कंपनी ने लिया है। सालभर में तैयार होने वाला दो मंजिला कॉम्प्लेक्स में करीब ४५ दुकानें व चेंबर बनाए जाएंगे। उज्जैन विकास प्राधिकरण की ओर से ग्रीन कॉन्सेप्ट पर आधारित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स नानाखेड़ा बस स्टैंड के पीछे ९३० वर्गमीटर पर बनाया जा रहा है। पिछले दिनों इसके टेंडर जारी हुए थे। इसमें अहमदाबाद की भव्य कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सबसे कम १४ फीसदी ब्लो का टेंडर जमा किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। वहीं कंपनी को अनुबंध के लिए पत्र भी जारी कर दिया गया है। अगले १० दिनों में अनुबंध होने पर मई माह से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू हो जाएगा। एक साल में बनकर तैयार होने वाले इस कॉम्प्लेक्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसमें ग्रीन कॉन्सेप्ट के सारे नियमों का पालन किया जाएगा।


ऐसा रहेगा कॉम्प्लेक्स
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जी प्लस २ का होकर भूतल पर ३.४५ गुणा ८.४० मीटर साइज की १५ दुकानें बनाई जाएगी। वहीं प्रथम व द्वितीय मंजिल पर ३.४५ गुणा ८.६० मीटर साइज की १५-१५ दुकानें व ऑफिस चेंबर बनाए जाएंगे। कॉम्प्लेक्स में सर्वाधिक सूर्य रोशनी हो, खुली हवा हो तथा मौसम के अनुरुप ऊर्जा का करने के लिए ग्रीन कॉन्सेप्ट के विशेषज्ञों से भी राय ली जाएगी।


यह सुविधा भी

नानाखेड़ा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को टेंडर फाइनल हो गया है। अहमदाबाद की कंपनी ने १४ फीसदी ब्लो में टेंडर लिया है। कंपनी को अनुबंध का पत्र भी जारी कर दिया है। संभवत: अगले महीने से कॉम्प्लेक्स का काम भी शुरू हो जाएगा।
केसी पाटीदार, इइ, यूडीए

Story Loader