दोनों वाहनों ने खाई पलटी, खेत में जा गिरे
बडऩगर रोड स्थित गैस गोडाउन के पास एक निजी यात्री बस व कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों वाहन सड़क से पलटी खाकर खेत में जा गिरे। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार यात्रियों में से दो को मामूली चोटें आई हैं। सभी यात्री बमुश्किल कांच फोड़कर बस से बाहर निकले। महाकाल थाना टीआई एमएस परमार के अनुसार सुबह 7.30 बजे बदनावर से बीके यादव कंपनी की बस उज्जैन की ओर आ रही थी, जिसमें तकरीबन 50 से 55 सवारी थी। तभी भूखी माता के नजदीक बडऩगर बाईपास पर सामने से आ रही कार एमपी-09-1608 में सीधी भिड़ंत हो गई।