21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandrayan-3 लॉन्चिंग के लिए पहले अनुष्ठान, अब लैंडिंग के लिए महाकाल में अनुष्ठान

Chandrayan 3 Soft Landing Puja Anushthan In Ujjain Mahakal Mandir : पूरे देश में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। यही उत्साह और जोश महाकाल आने वाले श्रद्धालुओं में भी दिखा। यहां बुधवार को भस्म आरती में आने वाले भक्त चंद्रयान-3 की तस्वीरें लेकर पहुंचे और चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए विशेष रूप से पूजा-प्रार्थना करते नजर आए...

2 min read
Google source verification
mahakal_me_chandryaan_landing_ke_liye_vishesh_pooja_archana.jpg

Chandrayan 3 Soft Landing Puja Anushthan In Ujjain Mahakal Mandir : पूरे देश में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। यही उत्साह और जोश महाकाल आने वाले श्रद्धालुओं में भी दिखा। यहां बुधवार को भस्म आरती में आने वाले भक्त चंद्रयान-3 की तस्वीरें लेकर पहुंचे और चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए विशेष रूप से पूजा-प्रार्थना करते नजर आए। आपको बता दें कि इससे पहले चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग के लिए महाकाल में 14 जुलाई को अनुष्ठान और अभिषेक किया गया था। अब करीब 40 दिन बाद चांद की सतह पर चंद्रयान की लैंडिंग होने जा रही है।

महाकाल के पुजारियों के मुताबिक भस्म आरती के दौरान श्रद्धालु और भारतवासियों ने चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की इच्छा जताई। इसके बाद महाकाल के पुजारियों ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए भगवान महाकाल का विशेष रूप से पूजन अभिषेक किया। भस्म आरती के बाद चंद्रयान 3 की लैंडिंग के लिए प्रार्थना की गई।

ये भी पढ़ें :अब AI (Artificial Intelligence) बचाएगा जंगल

आपको बता दें कि इसरो चीफ डॉ. एस. सोमनाथ बीती 24 मई को उज्जैन आए थे। उन्होंने महाकालेश्वर सहित अन्य मंदिरों के दर्शन किए थे। इसरो प्रमुख ने महाकाल मंदिर में चंद्रयान 3 की सफलता के लिए कामना की थी।

चंद्रयान 3 मिशन के 3 लक्ष्य

1. चंद्रयान-3 के लैंडर की चांद की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग।

2. इसके रोवर को चांद की सतह पर चलाकर दिखाना।

3. वहां मौजूद एलिमेंट्स का वैज्ञानिक परीक्षण।

ये भी पढ़ें: Sikho Kamao Yojana : ट्रेनिंग के साथ सैलेरी भी हजारों युवाओं का सुनहरा भविष्य

आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर होगी लैंडिंग

भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम आज शाम 6 बजकर 4 बजे चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करेगा। फिर रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर इससे चांद की सतह पर आएगा। विक्रम लैंडर प्रज्ञान की फोटो खींचेगा और प्रज्ञान विक्रम की। इन फोटोज को पृथ्वी पर सेंड किया जाएगा। अगर भारत अपने इस मिशन में सफल रहा तो वो ऐसा करने वाला पहला देश होगा।

ये भी पढ़ें:MPPSC 2023: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, चुनाव से पहले इन पदों पर होगी भर्ती