20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां बनी ओपन थियेटर-साउंड सिस्टम वाली अत्याधुनिक चौपाटी, सभी प्रसिद्ध रेस्टोरेंट ने लगाए स्टॉल्स

Naivaidhya lok- नैवेद्य लोक में मालवा के पारंपरिक एवं लोकप्रिय व्यंजनों के साथ-साथ मोटे अनाज (श्री अन्न) से निर्मित अत्यंत पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ भी मिलेंगे

2 min read
Google source verification
naivaidhya lok

naivaidhya lok

Naivaidhya lok- यह सामान्य बेतरतीब सी चौपाटी नहीं है। यहां व्यवस्थित दुकानें हैं, ओपन थियेटर और साउंड सिस्टम भी लगा है। यह अत्याधुनिक चौपाटी “नैवेद्य लोक” उज्जैन में बनी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 18 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित इस चौपाटी का गुरुवार को लोकार्पण किया। उन्होंने यहां के व्यजंनों के स्वाद का लुत्फ भी उठाया। “नैवेद्य लोक” Naivaidhya lok में स्वाद और सेहत का अनुपम अनुभव मिलेगा। इंदौर की विख्यात 56 दुकान की तर्ज पर इसे निर्मित किया गया है। नैवेद्य लोक में मालवा के पारंपरिक एवं लोकप्रिय व्यंजनों के साथ-साथ मोटे अनाज (श्री अन्न) से निर्मित अत्यंत पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ भी मिलेंगे। शुभारंभ अवसर पर यहां सभी प्रसिद्ध रेस्टोरेंट ने अपने स्टॉल्स लगाए।

महाकाल की नगरी उज्जैन के निवासियों को एक नयी सौगात मिली है। शहर के नानाखेड़ा बस स्टैंड के समीप नैवेद्य लोक बनाया गया है जिसका शुभारंभ समारोह चैत्र नव वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर गुरूवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रों उच्चारण और शंख ध्वनि के बीच फीता काटकर नैवेद्य लोक का शुभारंभ किया।

नैवेद्य लोक में शहर के प्रमुख और प्रसिद्ध रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों के द्वारा स्टॉल्स लगाई गई। इनमें “स्वाद और सेहत” का अनुपम समन्वय सुनिश्चित किया गया है। यहां उज्जैन के पारंपरिक एवं लोकप्रिय व्यंजनों के साथ मोटे अनाज (श्री अन्न) से निर्मित अत्यंत पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों को विशेष महत्व प्रदान किया गया है।

नैवेद्य लोक में विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल

नैवेद्य लोक में विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल स्थापित है, जिनमें ऑर्गेनिक श्री अन्न एवं ताजा जैविक उत्पाद उपलब्ध भी कराए जा रहे हैं। यहां स्वाद के साथ स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए आमजन के लिए उपलब्ध व्यंजन में कोदो श्री अन्न की खिचड़ी, कोदो श्री अन्न की खीर, कोदो श्री अन्न की इडली, ज्वार का पोहा, रागी की सेव मिल रही है। यहां हेल्दी सलाद, डाइट प्लान, आर्गेनिक ग्रॉसरी, आर्गेनिक ऑयल एवं घी भी उपलब्ध है। ये सभी व्यंजन न केवल स्वादिष्ट हैं, अपितु उच्च पोषण मूल्य से युक्त होने के कारण स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे। नैवेद्य लोक का शुभारंभ उज्जैनवासियों के साथ ही महाकाल के दर्शनार्थ आने वाले लाखों श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए एक आकर्षक, सुलभ एवं स्वास्थ्यकर भोजन विकल्प प्रदान करेगा।

उल्लेखनीय है कि नैवेद्य लोक को उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा शहर की एक आधुनिक एवं आकर्षक चौपाटी के रूप में विकसित किया गया है। कुल 28 हजार स्क्वेयर फीट के क्षेत्रफल में सर्वसुविधायुक्त नैवेद्य लोक परिसर का विकास किया गया है। नैवेद्य लोक में चौपाटी के लिए 34 दुकानें है। साथ ही यहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सुसज्जित ओपन थियेटर, साउण्ड सिस्टम, महिला, पुरुष, दिव्यांगजनों के उपयोगार्थ नवीन सेंसर उपकरण के साथ प्रसाधन कक्ष, सीसीटीवी कैमरा-सर्वर रूम, आपातकालीन विद्युत व्यवस्था के लिए डीजी सेट, पार्किग, अण्डरग्राउण्ड विद्युत व्यवस्था, अण्डरग्राउण्ड सीवरेज, लैण्ड स्केपिंग आदि सुविधाएं विकसित की गई हैं।

बड़ी खबरें

View All

उज्जैन

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग