MP News: बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं में इजाफा होता है। सांप के डंसने से बचने के लिए एतिहायत बरतना जरूरी है। यदि सांप डंस लेता है तो शांत रहना चाहिए ना कि घबराना, क्योंकि घबराहट से जहर तेजी से फैलता है जो जान के लिए जोखिम बन जाता है। सर्पदंश होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए और जिस स्थान पर काटा है उसे ज्यादा हिलाना-डुलाना नहीं चाहिए।