4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकाल को दिया वचन निभाएंगे सोनू सूद, 200 करोड़ में बनेगा भक्त निवास

भक्त निवास के निर्माण में 200 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें 15 ब्लॉक रहेंगे, 100 फीट के गार्डन समेत एडमिन ऑफिस, 2200 कमरों के केंपस में 100 बसें खड़ी हो सकेंगी।

2 min read
Google source verification
News

महाकाल को दिया वचन निभाएंगे सोनू सूद, 200 करोड़ में बनेगा भक्त निवास

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद फिल्म जगत के ऐसे कलाकारों में से एक हैं, जिन्हें फिल्मों में काम करने से ज्यादा सामाजिक सरोकारों के लिए देशभर में पहचाना जाता है। कोरोना काल में कई देशवासियों के लिए मसीहा बनकर उभरे सोनू सूद अब भी लगातार परेशान और बेसहाराओं की मदद करते दिखते रहते हैं। लेकिन, इस बार समाजिक कार्य से अलग हटकर वो धार्मिक कार्य के लिए ऐतिहासिक दान करने का जा रहे हैं। अभिनेता सोनू सूद जल्द ही महाकाल मंदिर के लिए दान करेंगे। उनके इस दान से मंदिर के भक्त निवास का निर्माण कराया जाएगा। मंदिर प्रबंधन ने सभी तैयारियां करके सोनू सूद को बजट रिपोर्ट भेजी थी, जिसपर उनकी ओर से स्वीकृति मिल गई है।


आपको याद हो कि, बीते साल दिसंबर में अभिनेता सोनू सूद अपनी पत्नी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे। उस दौरान उन्होंने भक्त निवास के लिए दान करने का वादा किया था। साथ ही, उन्होंने मंदिर प्रबंधन को इसका प्लान तैयार करने की बात भी कही थी। अब मंदिर प्रबंधन की ओर से पूरी प्लानिंग कर ली गई है, जिसे अभिनेता सोनू सूद ने सम्मानपूर्वक स्वीकृत करते हुए राशि देने का वादा भी कर लिया है। उम्मीद लगाई जा रही है कि, जल्द ही सोनू सूद की ओर से संबंधित दान मंदिर प्रबंधन को प्राप्त हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- एमपी में 29 मेगा शो करेगी भाजपा : PM मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गज होंगे शामिल


भक्त निवास के निर्माण में आएगी 200 करोड़ की लागत

महाकाल मंदिर प्रबंधन की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भक्त निवास के निर्माण में 200 करोड़ रुपए तक का खर्च आएगा। इंदौर उज्जैन रोड के दोनों ओर पड़ी जमीन पर जी प्लस 4 महाकाल भक्त निवास का निर्माण कराया जाएगा। इसमें 15 ब्लॉक रहेंगे, जिसमें 100 फीट के गार्डन समेत एडमिन ऑफिस, 2200 कमरों के इस भक्त निवास में 100 बसों की पार्किंग व्यवस्था के साथ साथ ई बस चार्जिंग, वेटिंग एरिया भी रहेगा। इस पूरे इलाके को ग्रीन एरिया के तहत डेवलप किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Shocking Video : कार ने मारी ऐसी टक्कर हवा में उछलकर 100 फीट दूर गिरे बाइक सवार, एक की मौत


32 एकड़ में भक्त निवास

अभिनेता ने महाकाल मंदिर में फेज 2 के तहत चलने वाले कार्य के बारे में तत्कालीन कलेक्टर आशीष सिंह से जानकारी ली थी। उन्होंने भक्त निवास के लिए दान देने की इच्छा जाहिर की थी। 32 एकड़ में बनने वाले भक्त निवास का प्लान तैयार होते ही महाकाल मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी ने सोनू सूद को सूचना दी और उनसे चर्चा की। दूसरे चरण का काम पूरा 30 जुलाई तक पूरा होना है। महाकाल का आंगन 22 हजार वर्गफीट से बढ़कर 80 हजार वर्गफीट हो जाएगा।