17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अस्पताल में आग का तांडव, कोविड वार्ड में भर्ती 4 मरीज झुलसे 80 मरीज बाल-बाल बचे

अस्पताल में भर्ती मरीजों को आग के बीच से निकालकर दूसरे अस्पताल में कराया गया भर्ती, गंभीर रुप से झुलसे मरीजों का इलाज कराएगी सरकार

2 min read
Google source verification
hospital.png

उज्जैन. उज्जैन के पाटीदार हॉस्पिट में रविवार की दोपहर आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आया है,आग लगने से 4 मरीज झुलसे हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है और उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। वहीं अस्पताल में भर्ती दूसरे मरीजों को को माधव नगर के चरक और ऑर्डी-गार्डी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन कलेक्टर से घटना के बारे में जानकारी ली है और गंभीर रुप से घायल हुए मरीजों का इलाज सरकारी खर्चे से करवाने के निर्देश दिए हैं।

देखें वीडियो-

आग लगने से मचा हड़कंप
उज्जैन के फ्री गंज स्थित पाटीदार अस्पताल में जिस वक्त आग लगी तब अस्पताल में 80 के करीब मरीज भर्ती थे जिनमें कोविड वार्ड में भर्ती 24 मरीज भी शामिल हैं। दो मंजिला अस्पताल में आग लगने की घटना से वहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। हर कोई अपनी जान बचाने के लिए यहां वहां भागे। अस्पताल में आग लगने की खबर लगते ही एंबुलेंस और प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा और फिर अस्पताल की खिड़कियों से मरीजों व उनके परिजनों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पताल पहुंचाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को निकालकर 20 एंबुलेंस की मदद से दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया तब कहीं जाकर प्रशासन और अस्पताल के स्टाफ ने राहत की सांस ली। आग से अस्पताल में रखे उपकरण पूरी तरह से जलकर खाक हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन में दुकान बंद कराने पहुंची पुलिस पर फेंकी खौलती चाय, तीन पुलिसकर्मी घायल

सीएम शिवराज ने दिए कलेक्टर को निर्देश
अस्पताल में आग लगने की खबर लगते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन कलेक्टर से फोन पर बात की और उन्होंने जरुरी दिशा निर्देश दिए। सीएम शिवराज ने कलेक्टर को निर्देशित किया है कि घटना में गंभीर रूप से घायल मरीजों का इलाज शासन के खर्चे पर कराया जाए। बता दें कि घटना में 4 लोग झुलसे हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें इंदौर रैफर किया गया है।

देखें वीडियो-