1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उज्जैन में भीषण हादसा, पांच मरे…दूसरी घटना में सांवरिया सेठ जा रहे व्यापारियों की कार टकराई, दो की मौत…

सनावद में बोहरा परिवार के बाद उज्जैन के समीप सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, चार गंभीर घायल हैं, वहीं दूसरा हादसा सांवरिया सेठ दर्शन करने जा रहे व्यापारियों की गाड़ी पेड़ से जा टकराई, दो लोगों की मौत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 29 Jun 2019, 1:45 PM IST

patrika

hospital,crime,accident,car accident,death,bus accident,police,injured,ujjain hindi news,ujjain crime news,

उज्जैन. पिछले दिनों सनावद के समीप सड़क हादसे में उज्जैन के बोहरा परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी, इसके बाद शनिवार को फिर भीषण हादसा हो गया, जिसमें तराना के एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई। दूसरी अन्य घटना में उज्जैन से सांवरिया सेठ दर्शन करने जा रहे दौलतगंज क्षेत्र के व्यापारियों की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इसमें दो लोगों के मारे जाने की सूचना है।

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
शहर के मक्सी-कायथा रोड पर संत आसाराम आश्रम के पास शनिवार सुबह ७ बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। कार और बस की टक्कर में दो बच्चे, दो महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक तराना के एक ही परिवार के है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक बुरी तरह से दब गया। जिसे बाहर निकालने के लिए काफी जद्दोजेहद करनी पड़ी। इधर, पुलिस ने आम लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।

वापस लौट रहा था परिवार, तभी हो गया हादसा
जानकारी के अनुसार तराना निवासी जलीलउद्दीन का परिवार कार से अजमेर घूमने के लिए गया था। शनिवार को वापस उज्जैन लौट रहा था। इस दौरान कायथा के पास ब्यावरा से आ रही पीताम्बरा टे्रवल्स की बस से जोरदार टक्कर हुई। आमने सामने की भिड़ंत में बस के एक हिस्से को नुकसान हुआ, लेकिन कार पूरी तरह से खत्म हो गई। कार का अगले हिस्से के टुकड़े-टुकड़े हो गए। इसमें आगे बैठे हुए लोग बुरी तरह से दब गए।

कार में 9 लोग सवार थे
कार में ९ लोग सवार थे। मृतकों में जुनैद शाह (३५) पिता जलील, रज्जो (२४) पित जुनेद, रेशम (२८) पति जाहिद, जेबा (१०) पिता जाहिद, जेद (९) शामिल है। चार अन्य लोगों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

सड़क पर जाम, शव निकालने की मशक्कत
हादसे के बाद कायथा रोड पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए भेजा गया, लेकिन कार में चालक और आगे बैठे लोगों के शव बुरी तरह से फंस गए थे। पुलिस को इन्हें बाहर निकालने की काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसी के साथ हादसे का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन दोनों वाहन ही काफी रफ्तार में बताए जा रहे है। आशंका है कि कार चालक की आंख लग गई होगी।

उज्जैन के व्यापारियों की दर्दनाक मौत
सांवरिया सेठ दर्शन करने जा रहे उज्जैन दौलतगंज क्षेत्र के दो व्यापारियों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ड्राइवर सहित तीन गंभीर घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार चित्तौडग़ढ़ में अलसुबह 5 बजे हुई इस दुर्घटना में हरे माधव ट्रेडर्स के संचालक हनी मारोठिया व दुर्गा एजेंसी के संचालक सोनू अग्रवाल की मौत होने की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य घायलों की जानकारी नहीं मिल पाई है। यह दुर्घटना एक पेड़ से वाहन के टकराने के कारण हुई है।