उज्जैन

सफाई में मिली खामी, जोनल अधिकारी, उपयंत्री और स्वास्थ्य अधिकारी पर गिरी गाज

सफाई नहीं मिलने पर जोन ऑफिसर और उपंयत्री को 15 दिन तो स्वास्थ्य अधिकारी का 1 महीना का वेतन काटा

2 min read
May 26, 2023
सफाई नहीं मिलने पर जोन ऑफिसर और उपंयत्री को 15 दिन तो स्वास्थ्य अधिकारी का 1 महीना का वेतन काटा

उज्जैन. स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर लापरवाही बरतना अब निगम अधिकारियों को भारी पडऩे लगा है। निगमायुक्त रौशनकुमार सिंह ने गुरुवार को सफाई व्यवस्था में खामियां पाए जाने पर एक जोनल अधिकारी और उपयंत्री को 15-15 दिन तो एक स्वास्थ्य अधिकारी को एक महीने के वेतन काटने के निर्देश दिए।

नालियां नहीं ढंकी, बैकलेन भी साफ नहीं

नगर निगम आयुक्त रौशनकुमार सिंह ने गुुरुवार को जोन क्रमांक 2 के वार्डों का निरीक्षण किया। यहां पाया गया कि नालियों को ढंका नहीं थी, गंदगी पड़ी हुई थी। क्षेत्र में बैकलेन भी साफ नहीं थी। क्षेत्र में सफाइ-व्यवस्था भी नियमित नहीं थी। जिम्मेदार भी अधिकारी सफाइ ध्यान नहीं दे रहे थे। इस पर जोन क्रमांक 2 के जोनल अधिकारी राजकुमार राठौर का 15 दिन तो जोन के स्वास्थ्य अधिकारी उमा शंकर शर्मा का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

वार्ड में पशु बाड़े, सडक़ों पर घुम रहे मवेशी

सफाई व्यवस्था के साथ ही वार्डों में आवारा मवेशियों को लेकर भी निगम अधिकारी गंभीरता से काम नहीं कर रहे है। निगमायुक्त रौशनकुमार सिंह ने जोन 1 के निरीक्षण में सडक़ों पर आवारा मवेशी घुमते पाए गए। सामने आया कि क्षेत्र में पशु बाड़े भी संचालित है। आवारा मवेशियों के कारण लोग भी परेशान है। आवारा मवेशियों पर कार्रवाई नहीं करने पर जोन १ के उपयंत्री गोपाल बोयत का १५ दिन का वेतन काटा गया।

इधर, पीएचई इंजीनियरों को शोकॉज

गऊघाट जलयंत्रालय में व्यवस्था ठीक नहीं होने पर निगमायुक्त रौशनकुमार सिंह ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है। पीएचई कार्यपालन यंत्री एनके भास्कर ने बताया कि पिछले दिनों गऊघाट प्लांट का निरीक्षण किया था। इसमें लापरवाही सामने आई थी। इस पर इंजीनियर मनोज खेरात, राजीव गायकवाड तथा लैब इंचार्ज हीरासिंह मोरी को दिए हैं, वहीं कमलेश कनोजिया को बैठक में ठीक से जवाब नहीं देने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

Published on:
26 May 2023 02:12 am
Also Read
View All

अगली खबर