14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकाल लोक की पार्किंग में चार घंटे के लिए बाईक के 10 और कार के देना होंगे 30 रुपए

त्रिवेणी संग्रहालय के सामने सरफेज पार्किंग के संचालन व प्रबंधन के लिए स्मार्ट सिटी ने टेंडर जारी किया

2 min read
Google source verification
In the parking of Mahakal Lok, 10 for bike and 30 rupees for the car

त्रिवेणी संग्रहालय के सामने सरफेज पार्किंग के संचालन व प्रबंधन के लिए स्मार्ट सिटी ने टेंडर जारी किया

उज्जैन. महाकाल लोक की वाहन पार्किंग व्यवस्था निजी कंपनी द्वारा संचालित होगी। प्रस्तावित दर अनुसार ठेका होने के बाद यहां आने वालों को दो पहियां वाहन के लिए १० तो चार पहियां के लिए ३० रुपए शुरुआती चार घंटे के चुकाना होंगे। इन चार घंटों के बाद भी वाहन खड़े रहते हैं तो अलग-अलग स्लेब में पार्किंग शुल्क देना होगा।

स्मार्ट सिटी द्वारा त्रिवेणी संग्रहलाय के सामने करीब १६ हजार ६५० वर्ग मीटर पर पार्किंग व्यस्था विकसित की है। इसमें से एक बड़े भाग की सर्फेज पार्किंग का संचालन व प्रबंधन निजी ठेके पर देने के लिए हाल ही में टेंडर जारी किया गया है। यह ठेका पांच वर्ष के लिए दिया जाएगा। यदि टेंडर मंजुर होता है तो नवंबर-दिसंबर में महाकाल लोक आने वालों को वाहन पार्क करने के लिए शुल्क चुकाना होगा। हालांकि अभी भी महाकाल मंदिर आने वालों को तय पार्किंग स्थल पर वाहन खड़े करने के लिए शुल्क देना होता है।

सरफेज पार्किंग को बनाया स्मार्ट पार्किंग

महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालु महाकाल लोक से होते हुए मंदिर में प्रवेश करेंगे। ऐसे में हरिफाटक चौथी शाखा के नजदीक त्रिवेणी संग्रहालय के सामने पार्किंग स्थल बनाया है। पहले यहां मल्टीलेवल पार्किंग की योजना थी जिसे बदलकर सरफेज पार्किंग तैयार किया। जिन स्थानों पर वाहन खड़े होंगे वहां, जमीन पर आधा इंच ऊंचाई के ओटले बनाए हैं वहीं शेड भी लगाए हैं। इन शेड के ऊपर सोलर पैनल लगाई गई हैं जिनकी क्षमता लगभग ४०० किलोवॉट की है। इससे उत्पन्न विद्युत का उपयोग महाकाल लोक की बिजली व्यवस्था में हो सकेगा। इस तरह सरफेज पार्किंग को स्मार्ट पार्किंग के रूप में विकसित किया है।

अभी इतने वाहनों कि पार्किंग ठेका रहेगा

वाहन का प्रकार क्षमता
दो पहिया- १३४
चार पहियां- २१६
बस/६ पहियां- २३

किस वाहन का कितना शुल्क प्रस्तावित
१. साइकिल- ५ रुपए शुरुआती ४ घंटे के लिए। १० रुपए ४ से २४ घंटे के लिए
२. दो पहियां वाहन- १० रुपए शुरुआती ४ घंटे के लिए। इसके बाद हर ४ घंटे के ५ रुपए। २४ घंटे के अधिकतम २५ रुपए।
३. चार पहियां वाहन- ३० रुपए शुरुआती ४ घंटे के लिए। इसके बाद १५ रुपए हर दो घंटे के लिए। २४ घंटे के अधिकतम ३०० रुपए।
४. बस/६ पहियां वाहन- १०० रुपए शुरुआती ४ घंटे के लिए। इसके बाद ६० रुपए प्रत्येक २ घंटे के लिए। २४ घंटे के अधिकतम ६०० रुपए।
(टेंडर में उल्लेखित दर अनुसार)