संभागायुक्त संजय गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को कार्यालय क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं की संभागीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. दीपक पिप्पल, उप संचालक पंचायत आयुक्त कार्यालय र्कीति मिश्रा, संभाग के सभी जिलों के सीएमएचओ, सिविल सर्जन, महिला एवं बाल विकास विभाग के संभागीय व जिला अधिकारी मौजूद थे। गुप्ता ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत एएनसी परीक्षण की समीक्षा की। साथ ही रात्रिकालीन सी सेक्शन प्रसव की समीक्षा भी की। एएनसी परीक्षण में उज्जैन का कार्य संतोषप्रद मिला वहीं नीमच, देवास, मंदसौर, रतलाम और आगर-मालवा में और सुधार की जरूरत जताई। संभागायुक्त ने गर्भवतियों के ऑनलाइन पंजीयन पर विशेष फोकस करने का कहा।