6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास रहेगा करवाचौथ : 25 साल बाद सर्वार्थ और अमृत सिद्धि का योग

ग्रहों का संयोग महिलाओं के लिए रहेगा फलदायी

2 min read
Google source verification
patrika

Karva Chauth,karva chauth fast,ujjain news,

उज्जैन. 27 अक्टूबर को मनाया जाने वाला करवा चौथ व्रत इस बार खास है। व्रत के दौरान दो विशेष योग बनने से व्रती महिलाओं के लिए यह विशेष फलदायी होगा। व्रत को लेकर महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यही वजह है कि शहर के बाजार एक बार फिर गुलजार हो चले हैं।

पं. लालशंकर मेहता के अनुसार पति की लंबी उम्र की कामना के साथ परिवार की खुशहाली के लिए महिलाओं द्वारा करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इस बार 25 साल बाद करवा चौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं। इसके कारण व्रती महिलाओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और उन्हें व्रत का विशेष फल मिलेगा। पं. मेहता के अनुसार इन योग में किए गए कार्यों को सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। इसीलिए इन योगों में नए काम की शुरुआत की जाती है।

व्रत के दौरान भगवान शिव व माता पार्वती के साथ भगवान गणेश व कार्तिकेय का पूजन किया जाता है। यथा शक्ति पूजन सामग्री के साथ पूजन करें। चंद्रदर्शन व चंद्रमा को अध्र्य देने के बाद ही व्रत खोलें। पूजन के बाद पति के साथ परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। इस दिन व्रती महिलाएं पति ककी लंबी आयु, पुत्र-पौत्रादि की वृद्धि, धन संपत्ति तथा स्वास्थ्य की कामना के व्रत कर रही हूं, ऐसा संकल्प लेकर व्रत किया जाना फलदायी रहेगा।

बाजार में सज गईं दुकानें
करवा चौथ के व्रत के लिए विशेषकर आकर्षक कुंदन और मोती से जड़े परिधानों का स्टॉक भी व्यापारियों ने कर रखा है। साथ ही रंग-बिरंगी कांच की चूडिय़ां और मेहंदी, काजल, बिंदिया की भी खूब ग्राहकी होगी। बता दें कि कल करवा चौथ का व्रत है। मान्यतानुसार इस व्रत के करने से पति की आयु दीर्घायु होती है और उस पर आने वाले सभी संकट टल जाते हैं। इसी परंपरा और विश्वास के चलते महिलाएं निर्जला रहकर व्रत करेंगी और रात को छलनी में दीपक रखकर चांद के साथ अपने पति की पूजा करेंगी। व्रत के लिए विशेष परिधानों की खरीदी के साथ ही सुहागिनों ने ब्यूटी पार्लरों पर नंबर लगा दिए हैं।