उज्जैन

जानिए उज्जैन का तंग सतीगेट मार्ग कैसे बनेगा खूबसूरत स्ट्रीट फॉर पीपल

एकांकी होगा कंठाल से गोपाल मंदिर मार्ग, दुकानों के सामने पार्क होंगे दो पहियां वाहन, स्मार्ट सिटी ने प्रारंभिक अध्ययन किया, जनसुविधा व सौंदर्यीकरण बढ़ाएंगे

less than 1 minute read
Nov 12, 2022
एकांकी होगा कंठाल से गोपाल मंदिर मार्ग, दुकानों के सामने पार्क होंगे दो पहियां वाहन, स्मार्ट सिटी ने प्रारंभिक अध्ययन किया, जनसुविधा व सौंदर्यीकरण बढ़ाएंगे

उज्जैन. कंठाल से सतीगेट गोपाल मंदिर मार्ग पर व्यवस्थित यातयात के लिए कुछ बड़े बदलाव की तैयारी है। इसे एकाकी किया जाएगा जिस पर सिर्फ दो पहियां वाहनों का प्रवेश होगा। इन वाहनों की पार्किंग दुकानों के सामने होगी। जनसुविधा व सौंदर्यीकरण बढ़ाया जाएगा।

महापौर मुकेश टटवाल ने कुछ दिन पूर्व अधिकारी-जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण कर कंठाल से सती गेट, गोपाल मंदिर मार्ग को स्ट्रीट फॉर पीपल (नो व्हीकल झोन) बनाने के निर्देश दिए थे। स्मार्ट सिटी ने इसके लिए मार्ग का प्रारंभिक अध्ययन कर लिया है। इसमें कुछ परिवर्तन प्रस्तावित किए हैं जिनसे मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुधार के साथ ी सौंदर्यीकरण व जनसुविधाओं को बढ़ाया जा सकता है। बड़ा बदलाव, एकांकी मार्ग (वन-वे) के रूप में होगा। साथ ही सड़क के मध्य हो रही वाहन पार्किंग को पूरी तरह खत्म कर इसके लिए दुकानों के सामने स्थान आरक्षित किया जाएगा। अध्ययन में अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं। अध्ययन के आधार पर आगे की योजना तैयार की जाएगी।

ऐसा हो सकता है मार्ग
- मास्टर प्लान में मार्ग व्यावसायिक है जहां सिर्फ दो पहिया वाहनों को ही अनुमति दी जा सकती है। इसलिए इसे एकांकी मार्ग बनाया जाएगा।
- इस खेत्र में सिर्फ दो पहिया वाहन ही रखे जा सकेंगे।
- मुख्य मार्ग के केंद्रीय भाग को छोड़कर दुकानों के सामने व्यवस्थित पार्किंग बनाई जाएगी।
- पार्किंग के लिए सड़क के पास अतिरिक्त पार्किंग स्थल सुनिश्चित किया जाएगा।
-सुविधा की दृष्टि से जल निकासी, जलापूर्ति, भूमिगत विद्युत आपूर्ति, स्मार्ट ट्रांसफार्मर व सड़क के बुनियादी ढांचे का विकास होगा।
- मुख्य मार्ग पर साइनेज, साइन बोर्ड, लैंडस्कैपिंग कर मुख्य भाग पर आकर्षक प्रकाश व्यवस्था होगी।

Published on:
12 Nov 2022 09:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर