शनिवार को दो दिवसीय महामस्तकाभिषेक के तहत संगीतमय आराधना के साथ महावीर विधान की रचना हुई। संगीतमय पूजन पंकज जैन एंड पार्टी द्वारा कराया गया। सुबह विधान में सभी ने भक्तिपूर्वक भगवान महावीर स्वामी को अर्गसमर्पित किए। 8 प्रकार के अर्गो के साथ पूजा संपन्न हुई। समाजजनों ने भक्तिभाव पूर्वक पूजन और नृत्य किया। महाराज ने पूजा में शांतिधारा अभिषेक कराए। प्रज्ञा सागर महाराज के सानिध्य में शाम को आनंद यात्रा, महाआरती एवं म्यूजिकल तम्बोला का आयोजन किया गया। पूजा में शामिल हुए देशभर से आए लोगों का सम्मान अशोक जैन चायवाला,महेश जैन, पवन बोहरा, ओम जैन, सुशील गोधा, धीरेंद्र सेठी, सचिन कासलीवाल, नेमीचंद जैन, इन्दरमल जैन,अमृतलाल जैन, देवेंद्र जैन आदि ने किया।