उज्जैन

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री ने किया पंचामृत पूजन, जानिए महाकाल के किस उपकार का किया जिक्र

उप मुख्यमंत्री देवेेंद्र फडणवीस ने कहा कि काफी समय से उनकी यहां आने की इच्छा थी

less than 1 minute read
Dec 15, 2022

उज्जैन. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेेंद्र फडणवीस बुधवार को उज्जैन आए. वे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर विधि विधान से पूजा भी की. इस मौके पर उन्होंने मीडिया से भी चर्चा की हालांकि राजनैतिक बातें करने से मना भी कर दिया. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेेंद्र फडणवीस ने महाकाल की महिमा का बखान किया और कहा कि वे प्राय: यहां आते रहते हैं. फडणवीस ने यह भी कहा कि वे महाकाल के समक्ष आभार जताने आए हैं.

विदा होते 2022 और नववर्ष 2023 के स्वागत की बेला में हजारों लोग महाकालेश्वर मंदिर आ रहे हैं. इनमें कई वीआइपी भी हैं. बुधवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री फडणवीस भी उज्जैन पहुंचे और सीधे महाकालेश्वर मंदिर आए. उन्होंने यहां महाकाल के दर्शन किए और विधि विधान से पूजा अर्चना की. फडणवीस ने महाकाल का अभिषेक किया. मंदिर में पं. आशीष गुरु, यश गुरु, रमण त्रिवेदी ने उप मुख्यमंत्री फडणवीस से महाकालेश्वर की पंचामृत पूजा करवाई।

जो पाया है उसका आभार प्रकट करने आया हूं— वे मीडिया से भी मुखातिब हुए. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेेंद्र फडणवीस ने इस मौके पर कहा कि काफी समय से उनकी यहां आने की इच्छा थी, लेकिन भगवान महाकाल की अनुमति अब मिली। उन्होंने यह भी कहा कि वे महाकाल दर्शन के लिए कई बार आ चुके हैं, लेकिन उप मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका है, जब वे बाबा के दर्शन करने आए। राजनीति विषय पर चर्चा से दूर फडणवीस ने महाकाल में आस्था जताते हुए कहा कि यहां से जो पाया है उसका आभार प्रकट करने आया हूं।

Published on:
15 Dec 2022 01:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर