27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क की मंजूरी..यह मेडिकल उपकरण बनेंगे

कैबिनेट बैठक में सीएम चौहान ने दी स्वीकृति, विक्रमपुरी उद्योगपुरी में 200 करोड़ से बनेगा पार्क, 350 से ज्यादा कंपनियां आएगी

less than 1 minute read
Google source verification
Medical Device Park in Ujjain..These medical devices will be made.

कैबिनेट बैठक में सीएम चौहान ने दी स्वीकृति, विक्रमपुरी उद्योगपुरी में 200 करोड़ से बनेगा पार्क, 350 से ज्यादा कंपनियां आएगी

उज्जैन। देश के सबसे बडे मेडिकल डिवाइस पार्क को उज्जैन में बनाने को लेकर केबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी है। विक्रम उद्योगपुरी में करीब ३६० एकड़ में यह डिवाइस पार्क बनेगा। मप्र सरकार की आरे से पार्क की अधोसंचरना हेतु १०० करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत है। यहां पर देशभर से ३५० कंपनियां फैक्ट्री लगाएगी। मेडिकल डिवाइस पार्क बनने से शहर की मेडिकल उपकरण बनाने के रूप में देश में नई पहचान बनेगी।
केंद्र सरकार द्वारा पिछले दिनों देश में उज्जैन सहित चार स्थानों पर मेडिकल डिवाइस पार्क खोलने की घोषणा की थी। उज्जैन में खुलने वाले इस डिवाइस पार्क को लेकर भोपाल में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में रखा गया। जिसमें इसके निर्माण की स्वीकृति दे दी गई। यह डिवाइस पार्क विक्रम उद्योगपुरी में ३६० एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। जो देश में बनने वाले अन्य डिवाइस पार्क की तुलना में सबसे ज्यादा बड़ा। जहां अन्य जगह २०० से २५० एकड़ में पार्क बन रहा है। यहां दोगुनी जमीन पर पर्क बनेगा। इस पार्क में देशभर की ३५० से अधिक कंपनियां अपनी फैक्ट्री लगाएगी। प्रारंभिक रूप से १०० कंपनियों ने प्रक्रिया भी श्ुारू कर दी है। संभावना है कि डिवाइस पार्क में हजारों करोड़ों रपए को निवेश होगा। डिवाइस पार्क निर्माण में प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा १००-१०० करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी। डिवाइस पार्क की मंजूरी पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि शहर के लिए मेडिकल डिवाइस पार्क की स्वीकृति एक बड़ी उपलब्धि है। यह पार्क बनने से शहर मेडिकल उपकरण निर्माण के हब के रूप में पहचाना जाएगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तो शहर की नई पहचान भी मिलेगी।
यह उपकरण बनेंगे
मेडिकल डिवाइस पार्क में वेंटिलेटर, एक्सरे मशीन, सीटी स्कैन, एमआरआइ मशीन, पेस मेकर सहित अन्य उपकरण बनाए जाएंगे।