3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

mp assembly election 2023: टिकट वितरण खत्म हुआ़ तो अब राजनीतिक दलों में मान-मनुहार की रस्में शुरू

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीधे लगा रहे फोन, प्रभारी व्यक्तिगत मुलाकात कर रहे...

2 min read
Google source verification
mp_election_ujjain_news_in_hindi.jpg

टिकट वितरण के बाद उपजी असंतोष की आग को कांग्रेस आश्वासन से ठंडा करने में जुटी है। टिकट बांटने के काम से मुक्त हुए पार्टी नेताओं ने रुठे और अंसतुष्ट दावेदारों को मनाना शुरू कर दिया है। कुछ मान रहे हैं तो कुछ हर हाल में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस में अब मान-मुनव्वर का दौर शुरू हो गया है। एक ओर अधिकृत प्रत्याशी टिकट की दौड़ के अन्य दावेदारों से मिल उनका समर्थन मांग रहा है वहीं पार्टी के नेता रुठों को मनाने का प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को भी रुठों को मनाने के लिए सीधे मोर्चा संभालना पड़ा है। सूत्रों की माने तो ये वरिष्ठ नेता संबंधित दावेदार से सीधे संपर्क कर भरोसा दिला रहे हैं कि सरकार बनने के बाद उन्हें उचित स्थान दिया जाएगा। इनके अलावा जिले के प्रभारी नेता व्यक्तिगत रूप से मिलकर पार्टी के ही साथ रहने की समझाइश दे रहे हैं। इन प्रयासों से कितने रुठे मानते और कितने अपने निर्णय पर अड़े रहेंगे, यह तो आगामी दिनों में साफ होगा लेकिन कांगे्रस के लिए वास्तविक डेमेज कंट्रोल फिलहाल आसान नजर नहीं आ रहा है।

अजीत सिंह से मिले प्रभारी कांग्रेस नेता अजीतसिंह उज्जैन दक्षिण विधानसभा से प्रमुख दावेदार थे। चेतन यादव का टिकट होने के बाद अजीत के रूख पर भी सबकी नजर थी। सूत्रों की माने तो वरिष्ठ नेताओं ने उनसे संपर्क कर पार्टी के लिए कार्य करने का कहा है। दो दिन पूर्व जिले की प्रभारी शोभा ओझा व कुलदीप इंदौरा ने उनसे मिलकर समझाने का प्रयास किया है। इधर प्रत्याशी चेतन यादव ने अजीत सिंह सहित दक्षिण के दावेदार रहे राजेंद्र वशिष्ठ और देवव्रत यादव से मुलाकात की। विक्की न माने और न आवेदन जमा किया उज्जैन उत्तर विधानसभा में विवेक यादव ने कांग्रेस से नाराज होकर आम आदमी पार्टी का हाथ थामा है।

इधर कांग्रेस लगातार उन्हें मनाने में लगी हुई है। सूत्रों के अनुसार कलनाथ, दिग्विजयङ्क्षसह और प्रदेश प्रभारी रणदीपङ्क्षसह सुरजेवाला विक्की से सीधे संपर्क कर पार्टी का साथ देने का कह चुके हैं। इसके अलावा जिले की प्रभारी शोभा ओझा और प्रदेश सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा ने उनसे व्यक्तिगत मुलाकात की है। विक्की ने न कांगे्रस में लौटने की सहमति दी है और नहीं आप की ओर से अभी नामांकन फार्म जमा किया या आवेदन दाखिल करने की तारीख तय की है।

ये भी पढ़ें : mp election 2023 : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृजराज सिंह को समर्थक बोले- आप चुनाव लड़ो भाईसाहब, कुछ ने किया इनकार
ये भी पढ़ें : mp election 2023 : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृजराज सिंह को समर्थक बोले- आप चुनाव लड़ो भाईसाहब, कुछ ने किया इनकार

Story Loader