26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांवड़ उठा कंधों पर रखी और पैदल चल पड़े डॉ. मोहन यादव, एमपी के सीएम ने शुरु की कांवड़ यात्रा

CM Kanwar Yatra- एमपी में अब कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के साथ माकूल व्यवस्थाएं की जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में यह घोषणा की।

2 min read
Google source verification
MP CM Dr. Mohan Yadav started Kanwar Yatra

MP CM Dr. Mohan Yadav started Kanwar Yatra- image X

CM Kanwar Yatra- एमपी में अब कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के साथ माकूल व्यवस्थाएं की जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सभी कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ अन्य अनुकूल व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही है। इस संबंध में निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। सीएम ने यहां समर्पण कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया। इतना ही नहीं, सीएम मोहन यादव खुद भी इस यात्रा शामिल हुए। कांवड़ यात्रियों और सीएम का लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में सभी त्यौहार उत्साह के साथ मनाने की परम्परा शुरू की है।
कावड़ यात्रियों को संबोधित करते हुए उन्होंने जल का महत्व भी प्रतिपादित किया।

यह भी पढ़े :मेरा मकान तोड़ा तो 20 साल में बीजेपी नेताओं ने जो मकान बनवाए उनको भी गिरवाऊंगा…बिफरे पूर्व विधायक

सीएम मोहन यादव ने कहा कि दुनिया में कई संस्कृतियां हैं, 194 देश हैं लेकिन कहीं भी कोई भी, शुभ काम प्रारंभ करने के लिए जल के माध्यम से संकल्प नहीं लेता है। भारतीय संस्कृति ही जल ही जीवन की संस्कृति और जीवन जीने की पद्धति रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ईश्वर की कृपा से हम हजारों सालों से जल के गुणों से परिचित हैं।

पूजन कर कांवड़ उठाई

सीएम डॉ. मोहन यादव ने समर्पण कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया। वे खुद कांवड़ यात्रा में भी शामिल हुए। सीएम उज्जैन त्रिवेणी शनि मंदिर से कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कांवड़ यात्रियों का पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कांवड़ का पूजन कर कांवड़ उठाई और पैदल चलकर कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया।

संत उत्तम स्वामी के साथ सीएम कांवड़ यात्रा में चले

अग्नि अखाड़ा के महामंडलेश्वर संत उत्तम स्वामी के साथ सीएम कांवड़ यात्रा में चले। इस यात्रा में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, नगर निगम सभापति कलावती यादव, संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, तपन भौमिक और संतों सहित बड़ी संख्या में श्रृद्धालु शामिल हुए।