
नवरात्र के आखिरी दिन जिले में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पांच अधिकृत प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। उज्जैन उत्तर व दक्षिण विधानसभा के लिए एक भी नामांकन जमा नहीं हुए हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार से नाम निर्देशन पत्र जमा करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को तीसरे दिन जिलेभर में कुल पांच आवेदन ही जमा हुए हैं। इनमें भी उज्जैन उत्तर, दक्षिण व महिदपुर विधानसभा के लिए एक भी आवेदन नहीं आया है। हालांकि यहां से चुनाव लडऩे के इच्छुक कुछ आवेदकों ने आवेदन जरूर लिए हैं। इनके अलावा नागदा-खाचरौद से दो और तराना, घट्टिया व बडऩगर से एक-एक आवेदन जमा हुए हैं।
आज अवकाश
अवकाश के दिनों में नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं किए जाएंगे। मंगलवार को दशहरा पर्व के चलते अवकाश रहेगा। ऐसे में अब बुधवार से आवेदन जमा होंगे। उपजिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र कवचे ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख ३० अक्टूबर हैं। इस दौरान 24 अक्टूबर दशहरा , 28 अक्टूबर चतुर्थ शनिवार और 29 अक्टूबर रविवार होने से इन दिनों में आवेदन नहीं लिए जाएंगे। जिलों में इन्होंने जमा किए आवेदन नागदा-खाचरौद विधानसभा 1. सुबोध स्वामी, आम आदमी पार्टी 2. तेजबहादुर सिंह चौहान, भाजपा तराना 3. ताराचंद गोयल, भाजपा घट्टिया 4. रामलाल मालवीय, कांग्रेस बडऩगर, 5. जितेंद्र सिंह पंड्या
Updated on:
24 Oct 2023 11:39 am
Published on:
24 Oct 2023 11:36 am

बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
