3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

mp election 2023 : पारसजी का टिकट काटा है तो उनकी चिंता हम करेंगे : शर्मा, विजयवर्गीय और तोमर के मुख्यमंत्री दौड़ वाले सवाल पर बोले- मेरा विषय नहीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उज्जैन उत्तर से पारस जैन के टिकट कटने व उनके आत्मसम्मान के ठेस पहुंचने के बयान पर कहा कि वह हमारे परिवार के सदस्य हैं। उनकी चिंता हम करेंगे...

2 min read
Google source verification
mp_election_bjp_in_mp.jpg

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उज्जैन उत्तर से पारस जैन के टिकट कटने व उनके आत्मसम्मान के ठेस पहुंचने के बयान पर कहा कि वह हमारे परिवार के सदस्य हैं। उनकी चिंता हम करेंगे। शर्मा ने कैलाश विजयवर्गीय और नरेंद्र तोमर के मुख्यमंत्री की दौड़ के सवाल पर कहा कि यह मेरा विषय नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा सोमवार शाम को भाजपा के संभागीय मीडिया कार्यालय का शुभारंभ करने पहुंचे थे। यहां मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने दावा किया कि इस बार प्रदेश में भाजपा सर्वाधिक सीटों से जीत कर इतिहास बनाने जा रही है। जब उनसे पूछा गया कि टिकट वितरण पर लगातार विरोध उठ रह है तो उनका कहना था कि पार्टी विशेष पद्धति और रणनीति से काम करती है। भाजपा के कार्यकर्ता एकजुट हैं और पार्टी के लिए समर्पित है ।

कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के गठजोड़ पर शर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह घमंडिया संगठन के लोग है। अखिलेश कांग्रेस नेताओं को चिरकूट कहते हैं तो कमलनाथ कुछ और कहते हैं। यह एक्सपोज हो चुके नेता हैं, जब उनसे पूछा गया कि कैलाश विजयवर्गीय और नरेेंद्र ङ्क्षसह तोमर चुनाव लड़ रहे हैं तो क्या सीएम की दौड़ में है। इस शर्मा ने कहा मेरा विषय नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा का उत्तर में ध्रुवीकरण, बोले- सनातन धर्म के रक्षकों को जिताओ उज्जैन. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उज्जैन उत्तर विधानसभा में सामाजिक तानेबाने को देखते हुए धुव्रीकरण का प्रयास किया।

उज्जैन उत्तर विधानसभा के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि उज्जैन धर्म की नगरी है, सनातन का उद्भव यहां से हुआ है। हमें उज्जैन से सनातन की रक्षा का संदेश देशभर में पहुंचाना है। इसके लिए समाज में नहीं पड़कर भाजपा को जिताना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी सनातन को गाली देते है। सनातनी संस्कृति के रक्षकों को ही वोट देना है। भाजपा सरकार ही सनातन की रक्षा कर सकती है। अनिल जैन कालूहेडा को अधिक वोटों से जिताने की बात कहते हुए बताया कि पार्टी में कार्यकर्ता ही प्रत्याशी है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि चुनाव कौन लड़ रहा। यह बात कहने के पीछे शर्मा का उद्देश्य विधायक पारस जैन का टिकट कटने से था।

मंच बैठा, हादसा टला

शर्मा जब कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे तो यहां पर मंच का पिछला हिस्सा अचानक बैठ गया। इससे सभी डांवाडोल हो गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।

Story Loader