7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

’45 मीटर’ चौड़ी होगी सिक्स लेन सड़क, दो जिलों के 29 गांव जुड़ेंगे

MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर-उज्जैन में सिक्सलेन सड़क का निर्माण-कार्य तेजी से किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
road-wide-ujjain

पत्रिका फाइल फोटो

MP News: मध्यप्रदेश में सिंहस्थ-2028 से पहले इंदौर-उज्जैन के बीच सिक्स लेन सड़क का निर्माण-कार्य तेजी से किया जा रहा है। साल 2026 के अंत का सड़क आमजन के लिए खोली जा सकती है। इस सिक्सलेन सड़क का निर्माण 1692 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, सड़क का 45 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

45 मीटर चौड़ी होगी सड़क

46 किलोमीटर लंबी सड़क को 45 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य उज्जैन के हरिफाटक ब्रिज से शुरू होकर इंदौर के अरबिंदो अस्पताल तक जाएगी। 8 किलोमीटर के मार्ग में डामरीकरण किया जा चुका है। इसमें अलग-अलग जगहों पर 8 फ्लाइओवर बनाए जा रहे हैं।

दो जिलों के 29 गांव जुड़ेंगे

सिक्सलेन सड़क में इंदौर और उज्जैन जिले के 29 गांव जुड़ेंगे। जिसमें 20 इंदौर और 9 गांव उज्जैन जिले के हैं। इसके चलते जमीनें के दाम में भी बढ़ोत्तरी होगी। जिसका सीधा फायदा स्थानीय ग्रामीणों को होगा। सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड और 70 बॉक्स कल्वर्ट बनाए जाएंगे।

दिसंबर 2026 का काम पूरा करने का लक्ष्य

इस सड़क का निर्माण मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम यानी एमपीआरडीसी के द्वारा किया जा रहा है। जिसके पूरा करने लक्ष्य दिसंबर 2026 रखा गया है। सिक्स-लेन निर्माण से इंदौर-उज्जैन का सफर मात्र 40 से 45 मिनट में ही पूरा हो जाएगा। साथ ही सड़क पर ट्रैफिक का दवाब भी कम रहेगा।

बीते 29 दिसंबर को सीएम डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में 129 करोड़ के विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण किया था। जिसमें शिप्रा किनारे घाटों का नवनिर्माण, सड़क निर्माण समेत कई सौगातें दी थीं। जिसमें सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा था कि उज्जैन शहर की हर तरफ तरक्की हो रही है। गली-मोहल्ले सब जगह विकास कार्य हो रहे हैं। सिंहस्थ 2028 में आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान के लिए शिप्रा का शुद्ध जल उपलब्ध कराया जाएगा।