उज्जैन

एमपी की जज के गले से चोरों ने गायब कर दिया मंगलसूत्र…

MP News: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के तराना तहसील में पदस्थ जज का वृंदावन में चोर ने मंगलसूत्र गायब कर दिया।

less than 1 minute read
Jun 07, 2025

MP News: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां वृंदावन के ठाकुर श्री राधारमण मंदिर दर्शन करने गई महिला जज का मंगलसूत्र चोरों ने पार कर दिया। जज ने कोतवाली थाने में मामले दर्ज कराया है।

दरअसल, तराना तहसील में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ प्रेमा साहू अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ एक जून को वृंदावन श्री राधारमण मन्दिर में दर्शन करने गईं। सुबह करीब नौ बजे जब वह श्री राधारमण मन्दिर में दर्शन करने गईं। तब तक किसी चोर ने उनके गले से दो तोले के मंगलसूत्र को चोरी कर लिया। जब कुछ देर बार उन्हें पता चला। तब चोर गायब हो चुके थे।

इसके संबंध में जज ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

Published on:
07 Jun 2025 04:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर