25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कक्षा 5वीं और 8वीं का वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल जारी, देखें List

MP Board exam : कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएंगी। देखें क्या है टाइम टेबल ....
less than 1 minute read
Google source verification
CG Board exam

CG Board exam (Photo Source- freepik)

MP Board exam: शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत जिले में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं की समय सारिणी जारी कर दी गई है। परीक्षा कार्यक्रम को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। जानकारी के लिए बता दें कि ये परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी तक होंगी। आरटीई पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों का पंजीयन कार्य जारी है।

कक्षा 5वीं में जिलेभर से कुल 31,125 तथा कक्षा 8वीं में 32,206 विद्यार्थियों का पंजीयन होना प्रस्तावित है। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएंगी।

जानिए क्या है समय सारिणी

कक्षा 5- परीक्षा तिथि

20 फरवरी- प्रथम भाषा

21 फरवरी- गणित / संगीत (दृष्टिबाधित)

23 फरवरी- द्वितीय भाषा

25 फरवरी- पर्यावरण अध्ययन

26 फरवरी- अतिरिक्त भाषा

कक्षा 8- परीक्षा तिथि

कक्षा–8 की वार्षिक परीक्षा की समय–सारिणीवर्ष 2025–26 के लिए जारी कर दी गई है, जिसके अनुसार परीक्षाएं दोपहर 02:00 बजे से 04:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी तथा प्रत्येक परीक्षा की अवधि कुल 2:30 घंटे होगी।

20 फरवरी- प्रथम भाषा

21 फरवरी- गणित / संगीत (दृष्टिबाधित)

23 फरवरी - द्वितीय भाषा

25 फरवरी - विज्ञान

26 फरवरी - तृतीय भाषा

28 फरवरी सामाजिक विज्ञान

शिक्षा विभाग के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी, ताकि विद्यार्थियों को शांतिपूर्ण और सुचारू वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।