
उज्जैन। मध्यप्रदेश में गुरुवार का दिन सुबह से ही हलचल भरा रहा। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) की टीम ने इंदौर और उज्जैन में छापेमारी कर प्रतिबंधित संगठन पीएफआई (pfi) से जुड़े चार लोगों को हिरासत में लिया है। इधर, उज्जैन में एनआईए (NIA) की एक टीम ने स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद से जमील नामक युवक को पकड़ा है और उसे अपने साथ ले गई है।
यह भी पढ़ेंः
खाराकुआ क्षेत्र में पीलू की मस्जिद के पास दबिश मारकर पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआइ) के प्रदेश सचिव अब्दुल जमील पिता अजीज शेख को गिरफ्तार किया। जमील पीएफआई का प्रदेश सचिव है। गिरफ्तारी के बाद जमील को आगर नाका स्थित आजाद नगर स्थित एक मकान में ले गई। यहां से पुलिस और एनआइए ने उसके पास से संदिग्ध और देश विरोधी संदेश लिखे दस्तावेज जब्त किए हैं।
इस कार्रवाई के दौरान 12 से ज्यादा पुरुष और महिला अधिकारी मौजूद थे, जो तीन वाहनों में सवार होकर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि जमील शेख कर्नाटक के उडुपी से लौटा था। वह हिजाब विवाद शुरू करने में सहयोग करने के लिए गया था।
बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के उज्जैन में पहले कई आयोजन हो चुके हैं। जमील उज्जैन के आसपास एक ट्रेनिंग कैंप लगाने की तैयारी में था। इसके लिए जमीन की तलाश कर रहा था। कोरोना के दौरान भी उज्जैन से टेरर फंडिंग करने का मामला चर्चा में आया था।
Published on:
22 Sept 2022 06:23 pm

बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
