3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब सड़क से ज्यादा सोशल साइट्स पर मनचलों से खतरा 

पत्रिका  निर्भीक बचपन- इओडब्लयू एसपी सिंह व सीएसपी रुहल ने छात्राओं को साइबर क्राइम के उदाहरण देकर किया सजग, बोले -कॅरियर बनाना है तो मोबाइल और इंटरनेट के चक्कर मे न पड़े स्टूडेंट, माता-पिता और टीचर से अच्छे कोई दोस्त नहीं

2 min read
Google source verification

image

Nagda Desk

Jan 16, 2017

patrika - nirbheek bachapan abhiyaan

patrika - nirbheek bachapan abhiyaan

उज्जैन. अब केवल सड़को पर ही कमेट्स और पीछा नहीं होता, बल्कि मनचले मोबाइल, वाट्सएप और फेसबुक पर भी आनलाइन पीछा करने लगे। इससे बचना होगा। जिस तरह घर पर कोई अंजान शख्स दस्तक देता है तो हम उसे सीधे घर में नहीं घुसने देते। सबसे पहला सवाल होता है आप कौन है? ठीक उसी तरह मोबाइल भी सायबर होम बन गया है। कई अंजान यहां भी घुसने की कोशश करें तो तत्काल उसे रोक दें, जो घर के दरवाजे पर अपरिचित से कहते है वहीं बात उससे भी कहे। वरना मिसयूज होने में देर नहीं लगेंगी।

मक्सीरोड स्थित पाटीदार इंटरनेशनल स्कूल
पत्रिका के निर्भीक बचपन अभियान में सोमवार को शामिल हुए इओडब्लयू एसपी जितेन्द्रसिंह व नीलगंगा अनुभाग सीएसपी शंकुतला रुहल ने साइबर क्राइम पर जोर दिया। मक्सीरोड स्थित पाटीदार इंटरनेशनल स्कूल में छात्राओं से बातचीत में अफसरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ते साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। उन्हें यह भी बताया कि देश में 80 करोड़ के लगभग लोगों के पास मोबाइल है। इनमें 20 करोड़ लोग ऐसे है जो इंटरनेट यूज कर रहे है। कब कौन मेल,फेसबुक आईडी कर मिसयूज कर लें आपकों पता नहीं चलेगा। इओडब्ल्यू एसपी सिंह ने इंदौर में हाल ही में छात्र का वीडियों वायरल करने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कोशिश हीं की जाए की 12 वी तक सिर्फ कॅरियर पर ही लक्ष्य रखें और मोबाइल, इंटरनेट से जितना बचा जा सके बचें। स्कूल प्राचार्य राजेश कुल्मी ने पढ़ाई पर जोर दिया। स्कूल की डायरेक्टर नेहा पाटीदार ने छात्राओं को समझाया कि फेसबुक व वाट्सएप पर किसी भी बात का रिप्लाय सोच समझकर ही करें। इस दौरान शिक्षिका शानू ढेकने, आर मोगम नायडू सहित अन्य मौजूद रहे।


एसपी सिंह ने छात्राओं को ऐसे किया जागरुक

सीएसपी बोली तब आप शोर मचाओं
सीएसपी रुहल ने छात्राओं से कहा मान लीजिए कोई अंजान व्यक्ति घर पर घुस आया, तब ऐसे में क्या करेंगे। छात्राएं बोली पुलिस को बुलाएंगे। सीएसपी बोली उस समय आपके पास फोन लगाने का टाइम कहा होगा, ऐसे में सिर्फ घर के दरवाजे, खिड़की के पास भागकर शोर मचाएं ताकि लोग मद्द को आ सके। छात्राओं को यह भी बताया कि बस, मैजिक अथवा कहीे भी कोई प्रलोभन देता है उससे सावधान होकर माता-पिता व टीचर को इस बारें में बताया। कहीं कोई परेशानी हो तो मुझे मोबाइल 9479998970 पर कॉल कर सकते है।

लक्ष्य पाना है तो बांध ले गांठ- वाजपेई
पत्रिका के स्थानीय संपादक गोपाल स्वरुप वाजपेई ने छात्राओं को लक्ष्य पाने के लिए के लिए एक ही मूल मंत्र दिया कि वह सोशल मीडिया से दूर रहे। कॅरियर के लिए पढाई सबसे ज्यादा जरुरी है। 12वीं के पहले इस चक्कर में पड़ तो मोबाइल, वाट्सएप और फेसबुक आपके लक्ष्य में बाध ही डालेंगे। जीवन में सफल होने के लिए स्टूडेंट इसने जितना हो सके दूर रहेंगे यह गांठ बांध लें, तभी माता-पिता का सपना पूरा कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader