3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खिलाड़ी ने दिखाई अपनी प्रतिभा : महज 121 बॉल में 251 रनों की नाबाद पारी खेली

माधव कॉलेज मैदान पर अंडर-१३ इंटर क्लब टूर्नामेंट में सोमवार को एक खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

3 min read
Google source verification
Will develop Forrester Playground

Will develop Forrester Playground

उज्जैन. माधव कॉलेज मैदान पर अंडर-१३ इंटर क्लब टूर्नामेंट में सोमवार को एक खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस खिलाड़ी ने महज १२१ बॉल में २५१ रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में खिलाड़ी ने ४२ चौके जड़े और दो छक्के भी उड़ाए। मिनी स्पोट्र्स क्लब की आेर से खेलने वाले इस खिलाड़ी की पारी से टीम ने ४० ओवर में एक विकेट के नुकसान पर ४१६ रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम ने विरोधी टीम को मात्र १०२ रनों पर समेट कर बड़ी जीत हासिल की।

अंडर-१३ इंटर क्लब टूर्नामेंट की शुरुआत सोमवार को माधव कॉलेज मैदान पर हुई। पहला मैच मिनी स्पोट्र्स क्लब और महाकाल क्रिकेट अकादमी के मध्य खेला गया। टॉस मिनी स्पोट्र्स के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कमलेश मकवाना और दीपेश ने पारी की शुरुआत की। कमलेश ने शुरू से ही आक्रामक तेवर दिखाए और अकादमी के गेंदबाजों को पीटना शुरू कर दिया। हालांकि साथी बल्लेबाज दीपेश उनका ज्यादा साथ नहीं दे सके और एक रन चुराने के प्रयास में ३७ रनों के व्यक्त्गित स्कोर पर रन आउट होकर पवैलियन लौट गए। कमलेश का साथ देने आए ऋषि सारड़ा ने अच्छा साथ निभाया।

Read More : फाइनल का दिन हमारा नहीं था... अब भी सताती है वल्र्ड कप की हार

दोनों बल्लेबाजों ने अकादमी के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। पहले कमलेश ने अपना शतक और फिर दोहरा शतक पूरा किया और अंत तक २५१ रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान कमलेश ने ४२ चौके और दो छक्के भी मारे। वहीं ऋषि ने भी ९३ बॉल पर ८९ रनों की नाबाद पारी खेली। ऋषि ने अपनी पारी में १० चौके जड़े। मिनी स्पोट्र्स की टीम ने ४० ओवर में १ विकेट खोकर ४१६ रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अकादमी की टीम बड़े लक्ष्य का दवाब नहीं सहन कर सकी और पूरी टीम २४.३ ओवर में मात्र १०२ रनों पर ऑल आउट हो गई। मिनी स्पोट्र्स के लिए भावेश जगरिया ने ६ ओवर में एक मेडन रखते हुए १३ रन देकर २ विकेट, रचित नागर ने ५ ओवर, ३ मडन ६ रन और २ विकेट व शुभम पटेल ने १.३ ओवर में ५ रन देकर २ विकेट लिए। अकादमी के लिए रुचित कुमार ने २३ नाबाद रनों की पारी खेली वही सुमित कुमार ने ११ रनों का योगदान दिया। शेष कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।

Read More : हैरतअंगेज प्रदर्शन: मार्शल आर्ट के साथ परंपरागत भारतीय युद्ध कला

भोपाल ने उज्जैन को ९ विकेट से हराया
उज्जैन. परमानंद भाई पटेल अंडर-२२ ट्रॉफी में भोपाल और उज्जैन के मध्य खेले जा रहे मैच में मैच के तीसरे दिन ही भोपाल ने ९ विकेट से आसान जीत दर्ज की। चौथी पारी में जीत के लिए मिले ५५ रनों के लक्ष्य को भोपाल की टीम ने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

भोपाल और उज्जैन के मध्य खेले जा रहे चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन उज्जैन के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और दूसरी पारी में उज्जैन की पूरी टीम २०६ रनों पर आउट हो गई। दिन के खेल की शुरुतात उज्जैन ने कल के स्कोर ५२ रन से की। दिन का खेल शुरू होने पर कल के नाबाद बल्लेबाज सिद्धार्थ और प्रियांशु ने आगे बढ़ाया। सिद्धार्थ एक रन से अपना अद्र्धशतक चूक गए और ४९ रनों पर आउट हो गए। इसके बाद उज्जैन का कोई भी बल्लेबाज भोपाल की गेंदबाजी के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सका और पूरी टीम २०६ रनों पर सिमट गई। इस प्रकार भोपाल को जीत के लिए ५५ रनों का लक्ष्य मिला। भोपाल के लिए दूसरी पारी में प्रकाश राय व अनुभव अग्रवाल ने ३-३ व साद बग्गड़ व राहुल बाथम ने २-२ विकेट लिए। आसान लक्ष्य को भोपाल ने १५.१ आेवर में प्रणव राय २१ का विकेट खोकर हासिल कर लिया। कनिष्क दुबे ने २९ रनों की नाबाद पारी खेली।

Story Loader