4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलेक्टर साहब ! परीक्षा चल रही हैं, डीजे का शोर रोकें, हम पढ़ नहीं पा रहे

-पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कानफोडू संगीत व डीजे पर नहीं लगा पा रहे अंकुश- देर रात तक बज रहा संगीत, लगाम लगे

2 min read
Google source verification
shutterstock_415922566.jpg

Board exam

उज्जैन। शहर में इन दिनों स्कूली बच्चे परीक्षा की चिंता के साथ कानफोडू़ डीजे के शोर से परेशान हैं। शादी-ब्याह के सीजन व रोजाना निकलने वाले चल समारोह के चलते शहर में दिन ही नहीं रात में भी ध्वनि प्रदूषण अपने चरम पर पहुंच चुका है। कानफोडू शोर से बच्चों के साथ बुजुर्ग और विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोग भी परेशान हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी मैरिज गार्डन, मुख्य मार्गों पर रहने वाले लोगों को हो रही है। जहां दिन के अलावा देर रात तक संगीत बजता रहता है। हालत यह है कि परीक्षाओं के दौर में विद्यार्थी अब कलेक्टर से गुहार लगा रहे हैं कि उनकी परीक्षाएं चल रही है, कम से कम रात 10 बजे बाद तो तेज आवाज पर रोक लगा दें।

रात 10 बजे बाद रोक, कोई प्रतिबंध नहीं

तेज संगीत पर रोक को लेकर प्रशासन की ओर से अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन ने ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम को लेकर धारा 144 के तहत आदेश जारी नहीं किए है, जबकि आसपास के जिलों में कलेक्टर ने परीक्षाओं के चलते ध्वनि प्रदूषण पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए जा चुके है। उज्जैन में अब तक कोई कवायद नहीं हुई है, जबकि रात 10 बजे बाद डीजे बजाने का नियम नहीं है। इसका पालन नहीं हो रहा है।

डीजे गाड़ियों पर अंकुश नहीं, हर कोई परेशान

शहर में वैवाहिक सीजन व धार्मिक आयोजनों के चलते बड़ी संख्या में डीजे साउंड सिस्टम का उपयोग हो रहा है। इन डीजे इतना तेज साउंड निकल रहा है कि लोग परेशान हो रहे है। इन पर किसी तरह का अंकुश नहीं है। डीजे गाडिय़ों में तेज आवाज के लिए बड़ी संख्या में एम्पलीफायर लगाए जा रहे हैं। बड़ी गाडिय़ों में इनकी संख्या 8 से ज्यादा होती है। कई गाडिय़ों में 200 डेसीबल से अधिक साउंड पैदा करने की क्षमता साउंड सिस्टम लगा रखे है।

मैरिज गार्डन ही नहीं घरों पर लगा रहे डीजे

शादी समारोह में अब तक मैरिज गार्डन या धर्मशालाओं में डीजे लगाए जाते रहे हैं लेकिन अब जिनके घरों में शादी है, वहां भी डीजे उपयोग हो रहा है। इन घरों में सुबह से लेकर देर रात संगीत बजता है। तेज आवाज से आसपड़ोस के लोग परेशान हैं लेकिन पड़ोसी होने के कारण मनमसोस कर रह जाते हैं। जबकि कुछ मामलों में थानों में शिकायत हो रही है लेकिन पुलिस तेजी से कार्रवाई नहीं कर रही है।

विवाह समारोह के चलते शहर में देर रात तक तेज आवाज में बज रहा संगीत

केस -1 : रात 11.30 बजे तक डीजे का शोर

ऋषिनगर निवासी मनीष खानवलकर की बेटी की की परीक्षा चल रही है। सोमवार रात को उनके घर के पास रात 11.30 बजे तेज डीजे का शोर हो रहा है। बेटी के परेशान होने पर उन्होंने इसे बंद करवाने रात में ही 108 पर शिकायत की लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। शिकायत पर न पुलिसकर्मी आए और न आवाज बंद हो सकी।

केस -2 : रात 1.50 बजे तक संगीत, नींद भी बिगाड़ रहे

नईपेठ निवासी मनोहरलाल जैन सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी हैं। उनके घर के पास शादी हो रही है। तीन दिन से देर रात तक संगीत बज रहा है। रात 1.50 बजे तक संगीत बजने से उनकी नींद पूरी नहीं हो पा रही है। चूंकि शादी पड़ोस में है, इसलिए वह चाहकर भी कार्रवाई नहीं कर पा रहे है। तेज आवाज से परेशान हो रहे हैं।