9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आचार्य और सेवादार की घिनौनी करतूत, महाकाल की नगरी में 19 बच्चों से कुकर्म

महाकाल की नगरी में एक आश्रम के आचार्य और सेवादार की घिनौनी करतूत सामने आई है। आचार्य और सेवादार ने आश्रम में रहनेवाले 19 बच्चों के साथ कुकर्म किया। बच्चों के साथ यौन शोषण का यह मामला उज्जैन के दंडी आश्रम में हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification

Ujjain Dandi Ashram महाकाल की नगरी में एक आश्रम के आचार्य और सेवादार की घिनौनी करतूत सामने आई है। आचार्य और सेवादार ने आश्रम में रहनेवाले 19 बच्चों के साथ कुकर्म किया। बच्चों के साथ यौन शोषण का यह मामला उज्जैन के दंडी आश्रम में Rape of children in Ujjain Dandi Ashram हुआ। पुलिस ने बच्चों की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी आचार्य को गिरफ़्तार कर लिया है जबकि सेवादार फरार हो गया है।

उज्जैन में यह आश्रम बडनगर रोड पर है। करीब 30 साल पुराने इस आश्रम के आचार्य और सेवादार पर यहां अध्ययन कर रहे बच्चों ने कुकर्म का आरोप लगाया। दोनों आरोपियों के कुकर्म की अभी तक 19 बच्चों ने शिकायत की है। बच्चों की शिकायत सामने आते ही आश्रम के संचालक ने पुलिस को वारदात की सूचना दी।

यह भी पढ़ें— Breaking News – एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी ज्वाइन करेंगे बीजेपी! मंत्री का बड़ा बयान

उज्जैन पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। बच्चों से जानकारी लेने के बाद महाकाल थाने में बाकायदा केस दर्ज कर लिया गया। खास बात यह है कि आरोपी आचार्य राहुल शर्मा ने एक रेप पीड़ित बच्ची की मदद की थी। आश्रम में आसपास के जिलों के बच्चे अध्ययन करते हैं। पीड़ित बच्चों के अभिभावकों ने मंगलवार को बैठक बुलाई, इसके बाद केस दर्ज करने का निर्णय लिया गया।

एएसपी जयंत राठौर ने बताया कि बच्चों की शिकायत के बाद आरोपी सेवादार अजय ठाकुर और आचार्य राहुल शर्मा पर केस दर्ज कर लिया है। सेवादार फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है।