1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर ऐसा क्या हो गया जो महाकाल मंदिर के शिखर को जांचने रुड़की से आई विशेष टीम

Ujjain News: आर्केलॉजिकल और जियोलॉजिकल की टीमें कर रही जांच, रिपोर्ट सौंपेंगे सुप्रीम कोर्ट को

2 min read
Google source verification
Special team from Roorkee to check the summit of Mahakal temple

Ujjain News: आर्केलॉजिकल और जियोलॉजिकल की टीमें कर रही जांच, रिपोर्ट सौंपेंगे सुप्रीम कोर्ट को

उज्जैन. महाकाल मंदिर में सोमवार शाम रुड़की से आए आर्केलॉजिकल और जियोलॉजिकल विभाग की दो स्पेशलिस्ट टीमों ने मंगलवार को भी निरीक्षण किया। (सीबीआरआई) सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टिट्यूट की टीम ने मंदिर शिखर, नागचंद्रेश्वर मंदिर और दीवारों की स्थिति को जांचा।

दीवारों और पत्थरों को बारीकी से देखा

टीम सुबह मंदिर पहुंची। सबसे पहले उन्होंने नागचंद्रेश्वर जो कि मंदिर के शिखर में स्थापित है, वहां की दीवारों और पत्थरों को बारीकी से देखा। इसके बाद वे गर्भगृह तक भी पहुंचे। टीम द्वारा जांच के बाद रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी जाएगी। जांच दल में एक रिसर्च इंस्टिट्यूट के एचओडी और दूसरे साइंटिस्ट शामिल हैं। इनके अनुसार जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को इस संबंध में आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिए हैं, इसीलिए मंदिर का पूरा आंकलन और मंथन किया जा रहा है।

प्राधिकरण के आर्किटेक्ट ने परिसर की जांच की
महाकाल मंदिर में एक तरफ रुड़की से आई टीम द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्राधिकरण के आर्किटेक्ट की टीम भी मंगलवार शाम मंदिर में जांच करते नजर आई। इन्होंने बताया कि परिसर का समतल नापा जा रहा है।

शिखर पर लगी काई को हटाया
हाल ही में स्वच्छता आइकॉनोनिक अवार्ड मिलने के बाद मंदिर समिति साफ-सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दे रही है। मंगलवार को मंदिर शिखर व आसपास लगी नक्काशीदार फर्शियों पर जमा काई को हटाया गया।

महाकाल मंदिर में 25 से शुरू होगा उमा सांझी महोत्सव
श्राद्ध पक्ष के दौरान भगवान महाकाल के दरबार में प्रति वर्ष उमा सांझी महोत्सव मनाया जाता है, जिसमें सायं आरती के बाद लोक संस्कृति व परंपराओं पर आधारित कार्यक्रम किए जाते हैं। इस वर्ष 25 से 30 सितंबर तक उमा सांझी उत्सव मनाया जाएगा। जिसके लिए समिति द्वारा कलाकारों से प्रविष्टियां बुलाई जा रही हैं। प्रशासक एसएस रावत ने बताया उमा सांझी महोत्सव की तैयारियों के संबंध में 11 सितंबर बुधवार को शाम 4 बजे प्रवचन हॉल में पुजारी-पुरोहित, समिति सदस्यों की बैठक रखी गई है। साथ ही इसमें होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिसमें मालवा की लोक संस्कृति से जुड़े गायन, वादन व नृत्य विधा से जुड़े लोग भाग लेना चाहते हैं, वे आवेदन 16 सितंबर शाम 5 बजे तक समिति कार्यलय पर जमा कर सकते हैं। तीन वर्षों में प्रस्तुति दे चुके कलाकारों के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Story Loader