3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकाल दर्शन करने आए तेलंगाना विधायक टी राजा, राहुल गांधी को बताया भाजपा का स्टार प्रचारक

तेंलंगाना से बीजेपी विधायक टी राजा ने राहुल गांधी को बताया कॉमेडियन, बोले- वो भाजपा के ही स्टार प्रचारक हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' पर भी की तीखी टिप्पणी।

2 min read
Google source verification
News

महाकाल दर्शन करने आए तेलंगाना विधायक टी राजा, राहुल गांधी को बताया भाजपा का स्टार प्रचारक

अपने बयानों को लेकर देशभर की राजनीतिक सुर्खियों में रहने वाले तेलंगाना से भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी राजा बुधवार को अपनी धार्मिक यात्रा पर उज्जैन आए हैं। यहां उन्होंने महाकाल के दर्शन किये, साथ ही मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी को कॉमेडियन बता डाला। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी एक अच्छे कॉमेडियन हैं। यही नहीं, इस दौरान विधायक टी राजा ने शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'पठान' को लेकर भी तीखी टिप्पणी की है।

आपको बता दें कि, भाजपा विधायक टी राजा ने बुधवार को धार्मिक यात्रा पर मध्य प्रदेश के उज्जैन आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बाबा महाकाल और नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की।

यह भी पढ़ें- जंगल में रहम की भीख मांगता रहा नाबालिग, पीटते रहे बदमाश, वीडियो वायरल हुआ तो मचा हड़कंप


राहुल गांधी को बताया कॉमेडियन

मंदिर से दर्शन कर बाहर निकले विधायक टी राजा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी एक अच्छे कॉमेडियन है। वो भारत जोड़ो नहीं, बल्कि कांग्रेस तोड़ो कार्यक्रम पर काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कहा कि, राहुल गांधी भाजपा के स्टार प्रचारक भी हैं। ये बात आप उनके स्टेटमेंट्स के आधार पर समझ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- रिश्वत लेते रंगे हाथ धराए महिला CEO और बाबू, अपने ही कर्मचारी से की थी 6500 रुपए की मांग


'पठान' पर टी राजा की तीखी टिप्पणी

बीजेपी विधायक टी राजा ने शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान को लेकर कहा कि, जनता फिल्म निर्माता को अच्छा सबक सिखाएगी और सोशल मीडिया शाहरुख खान को एक दिन जमीन पर ले आएगी।

अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो

Story Loader