अब एक कढ़ाही में घी गर्म होने के लिए रखें। एक चम्मच दूध को आहिस्ता-आहिस्ता घी में छोड़ें। जब वो झाग देकर ऊपर आ जाए, तो फिर दूसरी चम्मच भरकर दूध डालें। एेसे ही सारे मालपुए बना लें। अब एक बर्तन में एक तार की चाशनी बना लें। इसमें खुशबू और स्वाद के लिए केसर व इलायची भी डाल सकते हैं। गर्मा गर्म चाशनी में पहले से तैयार मालपुए डालें और आधा से एक घंटे तक रहने दें। गैस बंद कर दें। जब तक मालपुए के रोम-रोम में चाशनी न उतर जाए, बाहर ना निकालें। एक टुकड़ा चखकर भी देख सकते हैं। जब मालपुए में मिठास आने लगे तो समझें मालपुए तैयार हैं।