scriptCorona Update : तेजी से बिगड़ रहे हैं इस जिले के हालात, अब तक सामने आए 1251 पॉजिटिव केस | Ujjain Coronavirus News Update today 6 August 2020 | Patrika News
उज्जैन

Corona Update : तेजी से बिगड़ रहे हैं इस जिले के हालात, अब तक सामने आए 1251 पॉजिटिव केस

उज्जैन में पिछले 24 घंटों के दौरान 13 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां अब तक कुल संक्रमित 1251 हो चुके हैं। हालांकि, अब तक 74 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 1024 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब 153 केस एक्टिव हैं।

उज्जैनAug 07, 2020 / 01:29 am

Faiz

Corona Update

Corona Update : तेजी से बिगड़ रहे हैं इस जिले के हालात, अब तक सामने आए 1251 पॉजिटिव केस

उज्जैन/ वैसे तो मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के औसत मामलों में कमी आई है। लेकिन, सूबे में कुछ शहर अब भी ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इन्हीं शहरों में से एक है उज्जैन। जिले में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 13 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 1251 हो गई है। जबकि, 74 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 1024 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 153 केस एक्टिव हैं। इनमें से 110 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- MP Corona Update : 36564 पहुंचा मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 946 ने गवाई जान

 

रतलाम में 9 केस पॉजिटिव

जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 9 नए केस सामने आए हैं। जिले में आज 4 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब तक कुल 498 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 395 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। 13 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 90 एक्टिव केस बचे हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- अब से रविवार को ही रहेगा प्रदेश में लॉकडाउन, बाज़ार खुलने के समय में भी हुआ बदलाव


नीमच में आज 1 पॉजिटिव केस

रात तक प्राप्त रिपोर्ट में 1 पॉजिटिव मरीज़ के सामने आने की पुष्टि हुई है। नोडल ऑफिसर भव्या मित्तल ने बताया कि, जिले में 1 पॉजिटिव केस सामने आया है। वहीं, रात तक संक्रमितों की संख्या 793 हो गई है। अब तक कुल 649 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, जिले में मृतकों कुल संख्या 9 हो गई है। जिले में अब भी 135 केस एक्टिव हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- तेजस और सुखोई के लिए 250 केजी एचएसएलडी बम बनेंगे, मध्य प्रदेश को मिली बड़ी जिम्मेदारी


24 घंटे में 4 केस पॉजिटिव

जिले में आज कोरोना के 4 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद अब जिले में कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1694 हो चुकी है। यहां 9 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 1535 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 150 केस अब भी एक्टिव हैं।

Home / Ujjain / Corona Update : तेजी से बिगड़ रहे हैं इस जिले के हालात, अब तक सामने आए 1251 पॉजिटिव केस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो