11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब से रविवार को ही रहेगा प्रदेश में लॉकडाउन, बाज़ार खुलने के समय में भी हुआ बदलाव

सिर्फ रविवार को ही रहेगा मध्य प्रदेश में लॉकडाउन, देर तक खुलेंगे बाजार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Aug 2020, 7:40 PM IST

news

अब से रविवार को ही रहेगा प्रदेश में लॉकडाउन, बाज़ार खुलने के समय में भी हुआ बदलाव

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण यहां प्रशासन द्वारा अधिक संक्रमित जिलों के आधार पर समय समय पर लॉकडाउन लगाया जा रहा है। वहीं, प्रदेश सरकार ने सूबे में हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन घोषित किया था। हालांकि, अब सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए सप्ताह में सिर्फ एक दिन रविवार को लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। साथ ही, बाजारों के बंद किये जाने वाले समय में भी बदलाव किया हया है। अब तक प्रदेशभर में बाजारों के बंद किये जाने का समय रात 8 बजे तक था, जिसे बदलते हुए सरकार ने रात 10 बजे तक दुकानें खोले जाने की अनुमति दे दी है।

पढ़ें ये खास खबर- MP को बासमती पर GI टैग देने से क्यों खफा है पंजाब? जानिए कैसे हो सकता है पाक को फायदा


ट्वीट कर गृहमंत्री ने दी जानकारी

बता दें कि, जारी आदेशों के संबंध में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी जारी किया, साथ ही लिखा कि, भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में शनिवार, रविवार को दो दिन के #लाॅकडाउन के बजाय अब सिर्फ रविवार को एक दिन का लाॅकडाउन होगा। बाजार भी रात 8 बजे के बजाय रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। इसमें होटल और रेस्टाॅरेंट भी शामिल हैं।

पढ़ें ये खास खबर- संघर्ष की कहानी: सड़क हादसे में छिन गया था माता-पिता का साया, अब UPSC में हासिल की 724 रैंक


मध्य प्रदेश के मौजूदा हालात


मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान रात तक प्रदेश में कोरोना के अब तक के सबसे अधिक 830 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 36564 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रिकॉर्ड रात तक 157 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 325 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड रात तक 155 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 201 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 946 हो चुकी है।