2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये कैसे इंसान ? रेप के बाद बिना कपड़ों के ढाई घंटे भटकती रही, लोग देखते रहे

- खून से लथपथ रेप की शिकार बच्ची बिना कपड़ों के उज्जैन की गलियों में घंटों भटकती रही, पुलिस को बताया उसकी मां के साथ भी हुई दरिंदगी।

2 min read
Google source verification
ujjain.jpg

महज 12 साल की बच्ची तन ढांकने के लिए कपड़े देने की मदद मांगती रही..गिड़गिड़ाती रही की कोई पुलिस को बुला दो लेकिन लोग तमाशबीन बने रहे, उसकी मदद करने की जगह उसे ऐसे देख रहे थे जैसे मानो उसने कोई बड़ा गुनाह कर दिया है। करीब ढाई घंटे तक बिना कपड़ों के घूमने के बाद जब वो बेहोश हो गई तो किसी ने पुलिस को सूचना दी और जब डायल 100 घायल हालत में रोड किनारे पड़ी बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंची तो पता चला कि उसके साथ दरिंदगी हुई है।

बच्ची के साथ हैवानियत
हैवानियत का शिकार हुई 12 साल की बच्ची सोमवार को उज्जैन के मुरलीपुरा क्षेत्र में सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में बिना कपड़ों के मिली थी। डॉक्टर्स ने उसके साथ रेप की पुष्टि की है और उसे गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया था। जहां अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बच्ची भोजपुरी भाषा बोल रही है और उसने बताया है कि वो यूपी के प्रयागराज के पास के गांव की रहने वाली है। हालांकि बच्ची की मानसिक हालत ठीक नहीं है जिसके कारण वो अभी अपने माता-पिता के बारे में कुछ नहीं बता पा रही है और न ही उसके साथ हैवानियत करने वाले के बारे में कुछ बोल पा रही है।

यह भी पढ़ें- cobra snake bite : ईशु, राधा, कृष्णा के लिए काल बनकर आया सांप, परिवार में मच गया कोहराम

मां के साथ हैवानियत की बात भी बताई
अस्पताल में भर्ती बच्ची ने पुलिस और एक्सपर्ट्स को ये जरुर बताया है कि उसकी मां के साथ भी रेप हुआ है। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागी थी। वहीं पुलिस और साइबर टीम मामले की बारीकी से जांच में जुट गई है। शहर के अलग अलग इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जिससे आरोपी का सुराग लगाया जा सके। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक ऑटो ड्राइवर को भी हिरासत में लिया और उससे पूछताछ में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सोते-सोते बच्चों को मौत की नींद सुला गया सांप

सीसीटीवी फुटेज आया सामने
वहीं पीड़ित बच्ची का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जो हैरान कर देने वाला है। वीडियो में पीड़ित बच्ची बिना कपड़ों के एक कॉलोनी में नजर आ रही है। वो घर के दरवाजे पर खड़े एक व्यक्ति के पास भी जाती है और मदद मांगती है लेकिन व्यक्ति उसकी कोई मदद नहीं करता है और उसे आगे जाने के लिए कह देता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद ये सवाल उठ रहा है कि आखिर ये कैसी इंसानियत है जो एक दर्द से तड़प रही बिना कपड़े की बच्ची को तन ढांकने के लिए कपड़े तक नहीं दे पा रही है।

देखें वीडियो- टिकट कटने पर भाजपा विधायक के बगावती तेवर

Story Loader