3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन की चार प्रतिभाओं ने स्पेन में दिखाया जलवा, जीते पदक

अनन्या एवं अवनि को गोल्ड, रेणुका को एकल कथक में सिल्वर, दीक्षा सोनवलकर को एकल कथक में मिला ब्रांज

2 min read
Google source verification
patrika

Spain,Dance,International competition,

उज्जैन. शहर से दूर थे, प्रतिभा थी और उत्साह था साथ ही एक उमंग थी कुछ कर दिखाने की। एकाग्रता और लगातार अभ्यास के सार्थक प्रयास से उज्जैन की झनक ने स्पेन में शहर की चार नृत्यांगनाओं को पदक का दावेदार बनाया और शहर की चारों प्रतिभाएं जब वापस लौटी तो उनके हाथ में पदक के साथ चेहरे पर खुशी थी। स्पेन में इस माह सांस्कृतिक ओलंपियाड में शहर की अवनि शुक्ला, अन्नया गौड़, रेणुका देशपांडे और दीक्षा सोनवलकर ने पदक प्राप्त कर न सिर्फ देश का बल्कि उज्जैन का भी नाम रोशन किया है।

उज्जैन की इन चार प्रतिभाओं ने नृत्य की तालिम प्रतिभा संगीत कला संस्थान में ली। भारत से चयनित होकर यूनेस्को की ऑफिशियल पार्टनशिप के मंच पर हांल ही में स्पेन में आयोजित हुई भारतीय प्रदर्शन कलाओं के सांस्कृतिक ओलंपियाड 2017 में इन नृत्यांगनाओं ने प्रस्तुति देकर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया।
नृत्य शैली की अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में युगल शास्त्रीय कथक नृत्य में अनन्या गौड़ एवं अवनि शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया।

बता दें, गत वर्ष भी इन्हीं दोनों नृत्यांगनाओं ने कोलोंबो श्रीलंका में गोल्ड मैडल प्राप्त किया था। वहीं एकल नृत्य जूनियर प्रतियोगता में रेणुका देशपांडे ने दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल हासिल किया। इसी क्रम में दीक्षा सोनवलकर ने एकल कथक नृत्य वरिष्ठ वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज़ मैडल प्राप्त किया। दीक्षा ने भी कोलंबो श्रीलंका में अपनी प्रतिभा का परचम फहरा कर कनिष्ठ वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। चारों नृत्यांगनाओं ने स्पेन से फोन पर चर्चा में बताया कि हम चारों नृत्यांगनाएं गुरुमां पद्मजा रघुवंशी के मार्गदर्शन एवं गुरु प्रतिभा रघुवंशी के निर्देशन में शास्त्रीय कथक नृत्य का गुरु शिष्य परंपरा के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। आज हम गुरुजनों के आशीर्वाद से देश विदेश में अपने शहर उज्जैन, माता पिता का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

मनस्वी को कथक का मेरिटोरियस अवॉर्ड
शहर की नन्ही नृत्यांगना मनस्वी गुप्ता को स्पेन में आयोजित सांस्कृतिक ओलंपियाड २०१७ में कथक विधा का मेरिटोरियस अवॉर्ड मिला। देश के कई प्रांतों के जूनियर कलाकारों के बीच आयोजित स्पर्धा में वेद नगर निवासी समीर गुप्ता की १० वर्षीय पुत्री मनस्वी ने ये अवॉर्ड प्राप्त किया। वे नृत्यगुरु पलक पटवर्धन के निर्देशन में कथक की प्रशिक्षण ले रही है। इसके पहले भी मनस्वी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नृत्य प्रस्तुतियां दे चुकी हैं।

Story Loader